एक ही रूम में सोती थीं चेतन की तीनों पत्नियां टीना, हिना और सुजाता…गाजियाबाद की 3 बहनों के केस में अब जो पता चला, हिल जाएंगे

Ghaziabad News: गाजियाबाद की 3 नाबालिग बहनों के केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बच्चियों के पिता चेतन को लेकर जो सामने आ रहा है, वह पुलिस को भी चौंका रहा है.

Ghaziabad News, Ghaziabad viral news, Ghaziabad crime news, Ghaziabad police, Ghaziabad 3 Sisters Suicide, Ghaziabad 3 Sisters Suicide News, Ghaziabad 3 Sisters Suicide update, up news, up viral news, up crime

UP News (महिलाओं का प्रतीकात्मक फोटो)

मयंक गौड़

09 Feb 2026 (अपडेटेड: 09 Feb 2026, 12:24 PM)

follow google news

Ghaziabad 3 Sisters Suicide News: गाजियाबाद की तीन बहनें 12, 14 और 16 साल की निशिका, पाखी और प्राची अब इस दुनिया में नहीं हैं. मगर इनकी डेथ कहानी हर किसी को चौंका रही है. पुलिस पिछले कई दिनों से इनकी मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है. इसी बीच गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाले इन बच्चियों के परिवार को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं, वह हर किसी को चौंका रहे हैं.
 
बता दें कि बच्चियों के पिता चेतन कुमार के बयान, उनकी शादियां और घर की स्थिति पुलिस को काफी हैरान कर रही है. पिता के बयानों में विरोधाभास भी दिखाई दे रहा है. अब इस परिवार को लेकर जो पता चला है, वह आपको भी सन्न करके रख देगा और इस परिवार के अंदर क्या चल रहा था, उसका अंदाजा आपको भी काफी हद तक हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें...

तीनों पत्नियों के साथ एक ही कमरे में सोता था चेतन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले चेतन ने बताया था कि उसकी तीसरी पत्नी टीना उसकी साली है. मगर अब पता चला है कि टीना उसकी साली नहीं है. दरअसल साल 2018 में जब चेतन क्रेडिट कार्ड बेचने का काम करता था, तब टीना भी उसके साथ ये काम करती थी. दोनों के बीच करीबियां बढ़ी और फिर चेतन ने 22 साल की टीना के साथ शादी कर ली. टीना से चेतन की 3 साल की बेटी भी है.

पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि चेतन का फ्लैट 3 बेडरूम वाला था. मगर वह अपनी तीनों पत्नियों के साथ एक ही रूम में सोता था. यहां तक की उसके 5 बच्चे भी उसी रूम में मां-पिता के साथ सोते थे. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि जब पूरा परिवार 1 ही कमरे में सोता था, तो उस दिन तीनों बहने दूसरे रूम में क्यों गईं?

सुजाता और हिना को अपनी शादी की तारीख नहीं पता!

पहले चेतन ने ये बताया था कि सुजाता ने उसकी शादी साल 2010 में हुई थी. हिना से उसकी शादी 2013 में हुई थी. चेतन ने ये भी कहा था कि सुजाता से बच्चा नहीं होने पर उसने हिना से शादी की थी. मगर अब जांच में चेतन के बयानों में कई गलतियां सामने आ रही हैं. दरअसल सुजाता की बेटी की उम्र 16 साल थी. ऐसे में चेतन का ये दावा कि सुजाता से बच्चा नहीं हो रहा था, इसलिए उसने हिना से शादी की, इसपर सवाल उठ रहे हैं.

जांच में ये भी सामने आया है कि सुजाता और हिना पढ़ी-लिखी नहीं हैं. ऐसे में वह दोनों अपनी शादी की तारीख और साल तक नहीं बता पा रही हैं. यहां तक की उनकी शादी से जुड़ा कोई भी दस्तावेज परिवार पुलिस को नहीं दे पा रहा है.

कई सालों से थी बच्चियों की पढ़ाई बंद

जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चियां कई सालों से स्कूल नहीं जा रही थीं. आर्थिक तंगी की वजह से बच्चियों की पढ़ाई परिवार ने बंद करवा दी थी. अब पुलिस उस स्कूल का पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी पढ़ाई किस स्कूल में हुई थी. माना जा रहा है कि तभी असली बात सामने आ पाएगी. दरअसल परिवार का दावा है कि बच्चियां पढ़ाई में काफी कमजोर थीं और फेल हो रही थीं, इसलिए उन्हें घर बैठा लिया गया था.

बच्चियों के दोनों मोबाइल गायब

मृतक बच्चियां 2 मोबाइल यूज करती थीं. मगर पिता चेतन ने कर्ज की वजह से 1 मोबाइल 6 महीने पहले तो दूसरा मोबाइल घटना से 15 दिन पहले बेच दिया था. अब पुलिस दोनों मोबाइल का पता करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चियों ने जो कदम उठाया है, उसकी हर एंगल से जांच की जा रही है. इस घटना के पीछे पारिवारिक माहौल, आर्थिक संकट, पिता की तीन शादियां समेत जितने भी एंगल सामने आ रहे हैं, सभी को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.