मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने पीटा और दिया 3 तलाक! उन्होंने क्या-क्या बताया?

यूपी तक

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 02:18 PM)

UP News: मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को लेकर जो खबर सामने आई है, उसने सभी को चौंका दिया है. हिबा राना ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसमें 3 तलाक औऱ मारपीट भी शामिल है.

Munawwar Rana daughter, Hiba Rana, Munawwar Rana daughter news, Triple Talaq case, Dowry harassment case, Lucknow news

Munawwar Rana daughter news

Google CTA

UP News: मशहूर शायर मुनव्वर राना के परिवार से बड़ी खबर सामने आई है. मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ 3 तलाक, दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. बता दें कि हिबा राना का निकाह सैय्यद मो. साकिब से हुआ था. 

यह भी पढ़ें...

मुनव्वर राना की बेटी संग क्या-क्या हुआ?

हिबा राना का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुर दहेज के लिए लालची हो गए. उनकी नजर सिर्फ दहेज पर थी. निकाह के बाद कभी उनसे 20 लाख रुपये तो कभी फ्लैट की मांग भी की जाती. इस दौरान उन्हें मानसिक तौर से परेशान किया गया, जिससे वह टूट गईं. हिबा का कहना है कि शादी को बचाने के लिए कई बार समझौते हुए. मगर दहेज की मांग हर बार तेज होती चली गई.

इस वीडियो में देखिए पूरा मामला

बेरहमी से मारा-पीटा

हिबा राना ने आरोप लगाया है कि 9 अप्रैल 2025 के दिन पति ने उनके साथ खूब मारपीट की. गाली-गलौज की. इस दौरान पति 
ने 3 बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया और उन्हें धक्का देकर घर से निकाल दिया. इस दौरान उनके दोनों बच्चों को भी कमरे में बंद कर दिया गया. हिबा का कहना है कि जब उनकी बहन आर्शीया राना मौके पर पहुंची तो पति और ससुराल वाले भड़क गए.

हिबा राना का कहना है कि इसके बाद से ही पति और ससुर धमकियां दे रहे हैं. वह खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. हिबा राना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज में भी केस दर्ज किया गया है.