Millionaire Businessman KK Mishra Son:कानपुर में करोड़ों की कार लैंबॉर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले शिवम मिश्रा का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. शिवम मिश्रा कानपुर के बड़े बिजनेसमैन केके मिश्रा का बेटा है. रविवार को शिवम मिश्रा की कार ने पहले बाइक और फिर ऑटो को टक्कर मार दी जिससे कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद FIR में शिवम मिश्रा का नाम दर्ज हो गया. इस घटना की जानकारी सामने आते ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शिवम मिश्रा और उसके पिता केके मिश्रा कौन हैं?
ADVERTISEMENT
कौन हैं केके मिश्रा?
केके मिश्रा कानपुर में स्थित प्रतिष्ठित बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक हैं. उनकी कंपनी देश की प्रमुख तंबाकू आपूर्ति करने वाली कंपनियों में शामिल है जो कई नामी पान मसाला और तंबाकू ब्रांड्स को कच्चा माल उपलब्ध कराती है. कंपनी का कारोबारी नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत कई राज्यों तक फैला हुआ है. करीब 90 साल पहले स्थापित यह कंपनी कानपुर की पारंपरिक और बड़ी औद्योगिक इकाइयों में गिनी जाती है.
मार्च 2024 में बंशीधर टोबैको ग्रुप उस वक्त देशभर में चर्चा में आया जब आयकर विभाग ने कंपनी और इससे जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात समेत कई राज्यों में की गई थी. जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी से जुड़े अधिकांश बड़े फैसले शिवम मिश्रा ही लेता है. केके मिश्रा के दिल्ली आवास से भारी मात्रा में नकदी, महंगी डायमंड घड़ियां और सुपर लग्जरी कारों के दस्तावेज मिलने की खबरें सामने आई थीं. जांच एजेंसियों ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और बेहिसाब संपत्तियों से जुड़े सबूत मिलने का दावा किया था जिसके बाद शिवम मिश्रा का नाम देशभर में चर्चित हो गया.
आयकर रेड के दौरान गन तानने का विवाद
इनकम टैक्स रेड के दौरान एक और विवाद सामने आया जब दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे अधिकारियों पर कथित रूप से लाइसेंसी पिस्टल तानने की घटना हुई. हालांकि बाद में अधिकारियों की पहचान स्पष्ट होने पर स्थिति को संभाल लिया गया. यह मामला भी काफी समय तक चर्चा में रहा.
कौन है शिवम मिश्रा?
शिवम मिश्रा बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है और कंपनी के दैनिक संचालन की मुख्य जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. वे कानपुर और दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र में रहते है. पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने कंपनी के नेटवर्क को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने में अहम भूमिका निभाई है. शिवम मिश्रा कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन और फाइनेंशियल मैनेजमेंट से जुड़ा फैसला लेता है. बंशीधर टोबैको ग्रुप देश की प्रमुख तंबाकू सप्लायर कंपनियों में शामिल है जो बड़े पान मसाला और तंबाकू ब्रांड्स को कच्चा माल उपलब्ध कराती है.
लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे शौक
शिवम मिश्रा अपने लक्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के शौक के लिए भी जाने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके पास रोल्स रॉयस, लैंबॉर्गिनी, फेरारी, मैकलेरन और पोर्श जैसी सुपर लग्जरी कारों का कलेक्शन है. इसके अलावा उनके पास करोड़ों रुपये की डायमंड और ब्रांडेड घड़ियों का कलेक्शन भी बताया जाता है.
ये भी पढ़ें: रायबरेली में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर चक्कर लगाने निकलीं महिलाओं के ग्रुप को कुचलते हुए निकल गई गाड़ी, 5 की दर्दनाक मौत से हड़कंप
ADVERTISEMENT









