कानपुर में 77 साल के गंगा बख्श चोरी-छिपे खाते थे मछली, गले में कांटा फंसा तो डॉक्टरों के सामने खुल गई पोल

रंजय सिंह

• 05:27 PM • 14 Nov 2026

Kanpur News: कानपुर के 77 साल के गंगा बख्श घर में खुद को शुद्ध शाकाहारी बताते थे, लेकिन चोरी-छिपे मछली खा रहे थे. गले में मछली का कांटा फंसा तो अस्पताल में डॉक्टरों के सामने उनकी पोल खुल गई. डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए गले में फंसे कांटे को निकाल लिया है.

Fish Bone Stuck in Throat

Fish Bone Stuck in Throat

Google CTA

Kanpur News: एक मुहावरा है झूठ बोले कौआ काटे, लेकिन यूपी के इस शहर में झूठ बोलने वाले शख्स को कौआ ने नहीं काटा, बल्कि मछली की हड्डी गले में फंस गई. ये दिलचस्प घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई है. दरअसल, 77 साल के गंगा बख्श मछली खाने के बेहद शौकीन हैं. वह चोरी-चोरी चुपके-चुपके मछली भी खाते थे. क्योंकि उन्होंने घर में खुद को शुद्ध शाकाहारी बताया था. उनकी यह चोरी तब पकड़ा गई, जब उनके गले में मछली का कांटा फंस गया. गंगा बख्श के गले में कांटा इस कदर फंसा कि खाना-पीना या कुछ भी निगलना तक मुश्किल हो गया. उनकी इस हालत को देखकर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एंडोस्कोपी की और गले में फंसे हुए मछली के कांटे को बाहर निकाल दिया. 

यह भी पढ़ें...

गले में कांटा फंसने पर बिगड़ी हालत

77 साल के गंगा बख्श कानपुर के बारा इलाके के रहने वाले हैं. वह इसी इलाके में एक पान की दुकान भी चलाते हैं. जानकारी के मुताबिक एक दिन मछली खाते समय उनके गले में उसका कांटा फंस गया. इसके बाद उनके गले में सूजन आ गई. इतनी ही नहीं कांटा फंसने के कारण वह कुछ खा-पी नहीं पा रहे थे.  

परिवार के लोगों ने जब उनकी बिगड़ती हुई हालत देखी, तो घबराकर उनके उपचार के लिए अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने जांच की तो गले में कोई सख्त चीज फंसी हुई महसूस हुई. डॉक्टरों को शुरुआत में यह भी लगा कि कहीं गले में कोई दूसरी चीज तो नहीं फंस गई है.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश यादव- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश

डॉक्टरों के सवाल पर बोले झूठ

डॉक्टर आरके जौहरी के मुताबिक जब गंगा बख्श को अस्पताल लाया गया तो उनके गले में सूजन थी. उन्हें निगलने में काफी परेशानी हो रही थी. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनसे पूछा कि क्या वह मछली खाते हैं? कहीं किसी बच्चे का खिलौना तो उनके गले में नहीं चला गया?

इस पर गंगा बख्श ने जवाब देते हुए खुद को शुद्ध शाकाहारी बताया. उन्होंने साफ कहा कि उनका मछली खाने से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि डॉक्टरों को उनकी बात पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने एंडोस्कोपी की. 

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश यादव- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश

एंडोस्कोपी से बाहर निकला कांटा

डॉक्टर आरके जौहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के निर्देश पर डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई. इसके बाद एंडोस्कोपी के जरिए गंगा बख्श के गले में फंसी चीज को निकालने की कोशिश की गई.

जब डॉक्टरों ने उस चीज को बाहर निकाला तो पता चला कि वह मछली का कांटा था. डॉक्टरों ने अपने स्टाफ से भी इसकी पुष्टि की. इसके बाद गंगा बख्श से दोबारा पूछा गया तो उन्होंने मान लिया कि वह छिपकर मछली खाते थे.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश यादव- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश

पोती ने भी बाबा की ली चुटकी

गले से कांटा निकलने के बाद अब गंगा बख्श की हालत ठीक हो गई है. इसके बाद वह अपनी पोती के साथ अस्पताल से घर जाने लगे. इस दौरान उनके चेहरे पर परेशानी की जगह मुस्कान थी.

बाबा ने हंसते हुए कहा कि, 'चोर की चोरी पकड़ी जाती है तो यही होता है.' उनकी पोती ने भी इस बात पर मजे लिए और कहा कि चोर की चोरी पकड़ी गई. अस्पताल से घर जाते समय बाबा और उनकी पोती के बीच इस बात को लेकर हंसी-मजाक होता रहा.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश यादव- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश

पान मसाले खाने पर डॉक्टरों को हुआ शक

डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआत में गंगा बख्श के गले में सूजन और गांठ जैसी परेशानी देखकर उन्हें दूसरी आशंका भी हुई थी. गंगा बख्श पान की दुकान चलाते हैं और मसाला भी खाते हैं. ऐसे में डॉक्टरों को लगा कि कहीं उनके गले में कोई दूसरी परेशानी तो नहीं है.

हालांकि जांच में साफ हो गया कि उनके गले में मछली का कांटा फंसा हुआ था. डॉक्टरों ने उसे निकाल दिया और अब गंगा बख्श की हालत ठीक है. घर में खुद को शुद्ध शाकाहारी बताने वाले बाबा की यह बात अब उनके परिवार और डॉक्टरों के बीच हंसी-मजाक का किस्सा बन गई है.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश यादव- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश