गाजियाबाद के हॉस्पिटल में 4 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हाजी सलमान के रिश्तेदार पर हमला

मयंक गौड़

• 03:58 PM • 14 Nov 2026

गाजियाबाद के लोनी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक अस्पताल में घुसकर फायरिंग और तोड़फोड़ की. कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित शिवेन हॉस्पिटल में रात करीब 10:30 बजे चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया.

Ghaziabad Firing Case

Ghaziabad Firing Case

Google CTA

Ghaziabad Firing Case: गाजियाबाद के लोनी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक अस्पताल में घुसकर फायरिंग और तोड़फोड़ की. कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित शिवेन हॉस्पिटल में रात करीब 10:30 बजे चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने जेल में बंद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हाजी सलमान के रिश्तेदार के परिवार को निशाना बनाया. पहले अस्पताल के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार के शीशे तोड़े और चारों टायरों की हवा निकाल दी. इसके बाद अस्पताल के अंदर घुसकर कई राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोगों ने टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई. हालांकि, गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें...

पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा था शाहनवाज

लोनी के गौरी पट्टी निवासी हाजी सलमान की मां संजीदा के मुताबिक शुक्रवार रात उनका छोटा बेटा शाहनवाज अपनी पत्नी नसीमा को इलाज के लिए शिवेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था. उसके साथ नाती अफजल भी था. रात करीब 10:30 बजे नसीमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर उसका परीक्षण कर रहे थे, तभी चार हमलावर वहां पहुंच गए. आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार के चारों टायरों की हवा निकाल दी. इसके बाद पत्थरों और डंडों से कार पर हमला कर उसके सभी शीशे तोड़ दिए. फिर अस्पताल के अंदर घुसकर कई राउंड फायरिंग की. गोलीबारी शुरू होते ही परिवार के लोगों ने टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ेंः पति ने मारा थप्पड़, तो पत्नी ने पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, प्रयागराज में शेखर बंसल की दर्दनाक मौत!

 

कर्मचारी से भी मारपीट का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने अस्पताल में काम करने वाली मुस्तफाबाद निवासी बुजुर्ग महिला नसीमा के साथ भी मारपीट की. महिला के मुताबिक उसने हमलावरों को बताया कि वह अस्पताल में कर्मचारी है और उसे छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं मानी. आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद अस्पताल में लगे शीशे पर गोली लगने के निशान भी मिले हैं.

पुलिस पहुंची तो फरार हो चुके थे हमलावर

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसीपी लोनी रामकिशन राना और थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी. एसीपी रामकिशन राना ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे लोनी तिराहे के पास स्थित शिवेन हॉस्पिटल में गोली चलने की सूचना मिली थी. पुलिस को मौके पर खड़ी कार पर गोली के निशान मिले.

यह भी पढ़ेंः GF को टीचर के साथ पिज्जा खाते देख हुआ था शक, फिर BF ने मटन काटने वाला चाकू से कर दिया ओमप्रकाश यादव का मर्डर

 

पुलिस ने क्या बताया?

एसीपी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में घटना को हाजी सलमान से जोड़कर देखा जा रहा है. सलमान फिलहाल जेल में बंद है और हमले का शिकार हुआ युवक रिश्ते में उसका भांजा लगता है. हालांकि, परिवार और सलमान के बीच हाल के दिनों में किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि घटना दहशत फैलाने के मकसद से की गई. एसीपी ने बताया कि शिकायत मिल गई है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहा पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार इस हमले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहा है. हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है. अस्पताल में फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है.