RRB ने स्टेशन मास्टर के लिए निकाली वैकेंसी, 1265 पदों पर होगी भर्ती, 25 नवंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

अभय राठौर

• 04:20 PM • 14 Nov 2026

Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी.

Station Master Vacancy 2026

Station Master Vacancy 2026

Google CTA

Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी करने का अच्छा मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो जल्द ही आवेदन कर लें. क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ही है. उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा. ग्रेजुएशन कर चुके युवा इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत हर महीने 35,400 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

1265 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए CEN 08/2026 के तहत नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके जरिए कुल 1265 पदों को भरा जाएगा.

Sl. No. RRB Railway Zone Total UR SC ST OBC EWS ExSM
1 Ahmedabad WR 31 13 5 2 7 4 4
2 Ajmer NWR 49 23 3 1 7 15 5
3 Ajmer WCR 12 6 1 0 4 1 1
4 Prayagraj NCR 104 44 15 7 28 10 10
5 Prayagraj NR 8 3 1 1 2 1 1
6 Bengaluru SWR 102 52 12 10 22 6 11
7 Bhopal WCR 49 21 8 2 13 5 5
8 Bhopal WR 13 5 2 1 4 1 1
9 Bhubaneswar ECoR 13 2 2 1 4 7 3
10 Bilaspur CR 12 6 0 2 1 3 1
11 Bilaspur SECR 52 23 7 4 13 5 6
12 Chandigarh NR 28 19 3 1 4 1 3
13 Chennai SR 119 47 19 8 32 13 12
14 Gorakhpur NER 18 1 4 9 0 4 3
15 Guwahati NFR 37 16 5 2 10 4 4
16 Jammu-Srinagar NR 122 50 18 9 33 12 12
17 Kolkata ER 32 11 5 3 9 4 3
18 Kolkata SER 5 3 0 0 1 1 1
19 Malda ER 4 0 0 0 4 0 0
20 Mumbai CR 125 54 18 11 32 10 12
21 Mumbai SCR 28 19 4 2 0 3 3
22 Mumbai WR 24 10 3 2 7 2 2
23 Muzaffarpur ECR 14 5 2 1 4 2 2
24 Patna ECR 17 5 2 5 3 2 2
25 Ranchi ECR 15 6 2 1 4 2 2
26 Ranchi SER 12 4 7 0 1 0 1
27 Secunderabad SCR 5 3 1 1 0 0 1
28 Secunderabad SCoR 65 32 6 3 12 12 7
29 Siliguri NFR 26 10 4 2 7 3 3
30 Thiruvananthapuram SR 114 42 17 9 32 14 12
Total 1,265 542 176 104 296 147 133

आवेदन की आखिरी तारीख कब

RRB स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 है.

अगर किसी उम्मीदवार को भरे हुए आवेदन फॉर्म में बदलाव करना है तो इसके लिए 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक का समय मिलेगा. आवेदन में हर बदलाव के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें: मथुरा में BJP-RSS का बड़ा जुटान; 16-17 नवंबर को होगी 'चिंतन बैठक', 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

आवेदन शुल्क और रिफंड नियम

सामान्य और अन्य श्रेणियों के आवेदकों को 500 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. इसमें से सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस (रिफंड) कर दिए जाएंगे. वहीं महिला उम्मीदवारों और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है.

यह भी पढ़ें: मथुरा में BJP-RSS का बड़ा जुटान; 16-17 नवंबर को होगी 'चिंतन बैठक', 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर का यह पद 7वें वेतन आयोग के लेवल 6 के अंतर्गत आता है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह मिलेगी. इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार चयनित उम्मीदवार को अन्य सभी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मथुरा में BJP-RSS का बड़ा जुटान; 16-17 नवंबर को होगी 'चिंतन बैठक', 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

उम्मीदवारों की आयु और योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष (1/1/2027 के अनुसार) निर्धारित की गई है. इसके साथ ही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

RRB स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. यानी किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मथुरा में BJP-RSS का बड़ा जुटान; 16-17 नवंबर को होगी 'चिंतन बैठक', 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति