पति ने मारा थप्पड़, तो पत्नी ने पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, प्रयागराज में शेखर बंसल की दर्दनाक मौत!

पंकज श्रीवास्तव

14 Nov 2026 (अपडेटेड: 14 Nov 2026, 12:04 PM)

प्रयागराज में घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो अब सामने आया है.

Prayagraj Murder Case

Prayagraj Murder Case (Photo AI Generated)

Google CTA

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो अब सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद गुस्से में महिला ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोटों के चलते पति की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

थप्पड़ मारने के बाद बढ़ा विवाद

यह घटना 9 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है. शेखर बंसल और उसकी पत्नी उर्मिला केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान शेखर ने गुस्से में उर्मिला को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि उर्मिला ने पास में पड़े पत्थर से शेखर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह भी पढ़ेंः सहारनपुर में आउटर पर खड़ी ट्रेनों से चुराते थे डीजल, पिकअप में भरकर ले जा रहे थे 960 लीटर तेल, पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

लव मैरिज के बाद साथ रह रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक 35 साल के शेखर बंसल ने 30 साल की उर्मिला केवट से लव मैरिज किया था. उर्मिला अपने बेटे के साथ शेखर के घर में रह रही थी. शुरुआती जांच में पता चला कि शेखर शराब पीने का आदी था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. घटना के बाद शंकरगढ़ थाने में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ेंः आधी रात को बिजनौर पुलिस ने हमजा को उठाया, फिर चाचा से मांगे 5 लाख, मोबाइल रिकॉर्डिंग सामने आते ही हुआ ये एक्शन

11 नवंबर को गिरफ्तार हुई आरोपी पत्नी

पुलिस ने 11 नवंबर को उर्मिला केवट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यहां देखें पूरा वीडियो-