200 से ज्यादा कपल्स के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए! रेस्टोरेंट के इस VIP रूम का राज खुला तो पूरे बिजनौर में मचा हड़कंप

Bijnor News: बिजनौर शहर और बिजनौर जिले में इस समय कई लड़के-लड़कियों, कपल्स की नींद उड़ी पड़ी है. यहां एक रेस्टोरेंट में वीआईपी रूम था, जिसका इस्तेमाल कई प्रेमी जोड़ों ने किया. अब इसी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है.

UP News

संजीव शर्मा

09 Feb 2026 (अपडेटेड: 09 Feb 2026, 01:58 PM)

follow google news

Bijnor VIP Room Obscene Video: बिजनौर के रेस्टोरेंट में एक वीआईपी रूम था. रेस्टोरेंट के कर्मचारी उस रूम को कपल्स के सामने पेश करते थे. कपल्स से कहा जाता कि यहां वह पूरी प्राइवेसी के साथ खाना भी खा सकते हैं और निजी पल भी जी सकते हैं. काफी समय से रेस्टोरेंट का ये वीआईपी रूम-केबिन इस्तेमाल में आ रहा था और कपल्स अक्सर इसका इस्तेमाल भी करते थे. मगर अब जिस-जिस प्रेमी जोड़े ने रेस्टोरेंट के इस स्पेशल केबिन या रूम में निजी पल जीए हैं, वह अब परेशान है. उनकी नींद उड़ गई है.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: एक ही रूम में सोती थीं चेतन की तीनों पत्नियां टीना, हिना और सुजाता…गाजियाबाद की 3 बहनों के केस में अब जो पता चला, हिल जाएंगे

200 से अधिक वीडियो हुए रिकॉर्ड

बता दें कि 4 फरवरी के दिन एक कपल भी इस वीआईपी रूम में था. मगर उसे शक हो गया. इसके बाद जब उसने वहां के कर्मचारी सतेंद्र को पकड़ा तो उसका मोबाइल देख उनके होश उड़ गए. मोबाइल में 200 से अधिक जोड़ो के प्राइवेट वीडियो थे.

जीने के नीचे बना रखा था कमरा

बता दें कि पुलिस ने इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया है. इसी के साथ इसका लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट प्रशासन को भी भेजी जा रही है. जिस वीआईपी कमरे की बात की जा रही है, वह रेस्टोरेंट में जीने के नीचे बना था. रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने ही इसका नाम वीआईपी रूम रखा था.

रेस्टोरेंट के कर्मचारी इस वीआईपी रूम में आने वाले लोगों से अलग-अलग चार्ज लेते थे. उन्हें पूरी प्राइवेसी उपलब्ध करवाई जाती थी. मगर कर्मचारी अंदर खाने अलग ही खेल खेल रहे थे और कैमरा लगाकर सब कुछ रिकॉर्ड करते थे. इसके बाद कपल्स को ब्लैक मेल भी किया जाता था.

पुलिस को मिली वीडियो

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेस्टोरेंट से कब्जे में ली गई डीवीआर की जांच के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे साफ होता है कि रेस्टोरेंट के अंदर रेस्टोरेंट के लोगों के द्वारा अनैतिक कार्य कराया जाता था. पुलिस को रेस्टोरेंट कर्मचारी सतेंद्र के मोबाइल से 200 से ज्यादा प्रेमी जोड़ों की वीडियो भी मिल गई है. अब पुलिस सतेंद्र की तलाश कर रही है.

वीआईपी रूम के थे 2000 रुपये

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब कोई भी युवक-युवती या प्रेमी जोड़ा रेस्टोरेंट में आता था तो उनसे पूछा जाता था कि वह क्या वीआईपी सुविधा लेंगे या सिर्फ खाना खाएंगे? अगर जोड़ा वीआईपी रूम के लिए राजी हो जाता तो उससे इसके लिए 1500 से लेकर 2000 तक रुपये लिए जाते.

पूरे जिले में मचा हड़कंप

इस घटना के खुलासे के बाद अब पूरे जिले में और शहर में हड़कंप मचा हुआ है. जो-जो लड़के-लड़कियां इस वीआईपी रूम में गए हैं, अब उन्हें डर सता रहा है कि कही उनका वीडियो वायरल नहीं हो जाए. यहां तक की जिस प्रेमी जोड़े ने इस पूरे मामले को खुलवाया और इसको लेकर हंगामा किया, वह भी अपनी इज्जत की वजह से चुप बैठ गया है. ऐसे में पुलिस ने अपनी तरफ से ही केस दर्ज किया है.

रेस्टोरेंट मालिक है महिला वकील

बता दें कि रेस्टोरेंट की मालिक महिला वकील है. इस केस के सामने आने के बाद महिला वकील का कहना है कि वह पूरे दिन कोर्ट में रहती हैं. ऐसे में रेस्टोरेंट में क्या चल रहा है, इसका उन्हें कुछ नहीं पता. मगर जिस तरह से होटल में अलग से प्राइवेट कमरा बना हुआ है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बिना मालिक की इजाजत से ये कैसे बन गया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.