गाजियाबाद की 3 बहनों वाले केस में पिता की चौथी बीवी वाला मामला क्या है? सोसाइटी के प्रेसिडेंट का सनसनीखेज दावा

Fourth Wife Mystery: गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों की मौत के मामले में उनके पिता चेतन की चौथी बीवी के खुलासे ने सनसनी फैला दी है. सोसाइटी प्रेसिडेंट जय ठाकुर और पुलिस जांच में सामने आया है कि 2015 में चेतन कुमार की एक लिव-इन पार्टनर की भी साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में छत से गिरकर संदिग्ध मौत हुई थी.

Jai Thakur President of the Society

गौरव कुमार पांडेय

09 Feb 2026 (अपडेटेड: 09 Feb 2026, 01:54 PM)

follow google news

Fourth Wife Mystery: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन मासूम बच्चियों की मौत के मामले में पिता चेतन कुमार की जिंदगी से जुड़ी एक और रहस्यमयी परत खुली है. चर्चा है कि वर्तमान में साथ रह रही दो पत्नियों (जो सगी बहनें हैं) के अलावा, चेतन की जिंदगी में एक और महिला थी. दावा किया जा रहा है कि उस महिला की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरकर हुई थी.

यह भी पढ़ें...

'चौथी बीवी' या लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत

भारत सिटी सोसाइटी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जय ठाकुर ने खुलासा किया कि उन्हें चेतन की एक और पत्नी की मौत के बारे में पता चला है जो पहले राजेंद्र नगर इलाके में हुई थी . डीसीपी निमेश पाटिल ने बताया कि साल 2015 में चेतन कुमार की एक लिव-इन पार्टनर की साहिबाबाद के राजेंद्र नगर कॉलोनी में एक फ्लैट की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. उस समय पुलिस ने इस मौत को आत्महत्या मानकर केस बंद कर दिया था. लेकिन अब तीन बच्चियों की मौत के बाद यह पुराना मामला फिर से चर्चा में आ गया है. 

इस मामले से जुड़ी पूरी वीडियो रिपोर्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है. 

राजेंद्र नगर के शुभधाम अपार्टमेंट की गवाही

यूपी Tak की टीम ने उस अपार्टमेंट के मैनेजर संतोष कुमार से बात की. चेतन 2015 के आसपास यहां रहता था. चेतन वहां भी किसी से ज्यादा बात नहीं करता था, लेकिन हर गुरुवार को दोनों पत्नियों के साथ मंदिर जाता था और गार्ड्स को प्रसाद बांटता था. मैनेजर ने बताया कि एक रात पार्किंग में चेतन की पत्नियां शोर मचा रही थीं. एक पत्नी (लिव-इन पार्टनर) की हालत खराब थी. चेतन उसे अस्पताल ले गया और अगले दिन उसकी मौत की खबर आई. चर्चा थी कि वह छत या बालकनी से फिसल गई थी, लेकिन मैनेजर के अनुसार मौके पर कोई खून के निशान नहीं थे, जिससे मामला संदिग्ध लगा. 

आपको बता दें कि 4 फरवरी को चेतन की तीन बेटियों (निशिका, प्राची और पाखी) ने नौवीं मंजिल से गिरकर जान दे दी थी. पिता ने शुरू में 'कोरियन टास्क बेस्ड गेम' को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन पुलिस जांच में गेम का कोई सबूत नहीं मिला, केवल कोरियन कल्चर का प्रभाव पाया गया है. बच्चियों की नानी सुनीता देवी ने इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है क्योंकि इसमें रोज नए और चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लैंबॉर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले करोड़पति बिजनेसमैन केके मिश्रा के बेटे शिवम की पूरी कहानी सामने आ गई, कौन है ये?