Akshat Singh Case Update: लखनऊ का पॉश इलाका आशियाना आज एक ऐसी खौफनाक वारदात से थर्राया हुआ है जिसे सुनकर कलेजा मुंह को आ जाए. अक्षत सिंह ने जिस तरह से अपने पिता मानवेंद्र सिंह को दर्दनाक मौत दी उसकी कहानी डरावनी है. अक्षत के मासूम चेहरे के पीछे एक शैतान छिपा था ये किसी को नहीं मालूम था. लेकिन पुलिस की तफ्तीश में जो निकलकर सामने आ रहा है वह किसी डरावनी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा है. अक्षत के पिता मानवेंद्र सिंह के पड़ोसियों और करीबियों ने इस मर्डर मिस्ट्री को लेकर कई ऐसे दावें किए हैं जो चौंकाने वाले हैं. यूपी Tak से खास बातचीत में मानवेंद्र के मित्र अंशुमान दुबे ने उन कड़वे सच से पर्दा उठाया है जो इस कत्ल की असली वजह हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT
मानवेंद्र सिंह के दोस्त अंशुमान दुबे के मुताबिक, मानवेंद्र और अक्षत के रिश्तों में कड़वाहट आज की नहीं बल्कि सालों पुरानी थी. जब अक्षत महज 11 साल का था तभी उसकी मां की मौत हो गई थी. उस वक्त अक्षत के ननिहाल वालों ने सरेआम मानवेंद्र सिंह को ही अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था. बचपन के उस नाजुक दौर में अक्षत के दिमाग में यह बात जहर की तरह घोल दी गई थी कि उसकी मां के जाने के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसके पिता ही हैं.
घर में महिलाओं का था आना-जाना?
मोहल्ले वालों और करीबियों का दावा है कि मृतक मानवेंद्र सिंह की अपनी पत्नी के साथ कभी नहीं बनी. वजह थी मानवेंद्र के अन्य महिलाओं के साथ कथित संबंध. चर्चा है कि मानवेंद्र की महिला मित्र अक्सर उनके घर भी आती थीं जिससे बच्चों के मन में पिता के प्रति नफरत और गहरी होती गई. अक्षत ने बचपन से अपने घर में कलेश, चीख-पुकार और मां का मानसिक तनाव देखा था. अक्षत को हमेशा यह लगता था कि मां की मौत की असली वजह पिता के साथ होने वाले झगड़े और उनके बाहरी रिश्ते थे.
क्या है पूरा मामला?
अक्षत ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की रात उसके पिता नशे में थे. उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अक्षत पर राइफल तान दी थी. पिता के सो जाने के बाद भी अक्षत रातभर जागता रहा और उसके मन में पिता के प्रति जबरदस्त आक्रोश भरा था. तड़के उसने उसी राइफल से पिता को गोली मार दी. इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए बॉडी के टुकड़े-टुकड़े किए. फिर उसे एक नीले ड्रम में भर दिया और कुछ पार्ट्स को अलग-अलग सुनसान इलाके में फेंक दिया. हालांकि जब अक्षत पकड़ा गया तो जेल जाने से पहले उसने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए इसे एक बड़ी चूक बताया. जेल भेजे जाने से पहले अक्षत ने अपनी बहन से मिलने की गुहार लगाई थी. पुलिस जब उसकी बहन को स्कूल से थाने लेकर आई तो दोनों की भावुक मुलाकात हुई. अक्षत अपनी बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया और उसे अपना ख्याल रखने को कहा.
ये भी पढ़ें: सुहागरात के वक्त दुल्हन के करीब गया दूल्हा...टच करते ही नई नवेली ब्राइड ने घोंप दिया चाकू, फिर पता चली प्रेमी चाचा वाली बात
ADVERTISEMENT









