लखनऊ में छात्र पर हुई थी थप्पड़ों की बारिश... जाह्नवी मिश्रा और आयुष यादव के साथ ये लोग शामिल, पूरी इनसाइड स्टोरी सामने आई

अंकित मिश्रा

06 Sep 2025 (अपडेटेड: 06 Sep 2025, 11:54 AM)

Lucknow News: लखनऊ के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय कैंपस में वायरल हुए थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की और उसके साथ गाड़ी में मौजूद एक लड़का दूसरे लड़के को लगातार थप्पड़ मार रहे हैं. घटना की इनसाइड स्टोरी जानिए.

Lucknow university video

Lucknow university video

Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ की मशहूर यूनिवर्सिटी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां बीए-एलएलबी सेकंड ईयर के छात्र को उसके ही क्लासमेट्स ने कार में बैठाकर बेरहमी से पीटा. यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग में छात्र पर महज डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ बरसाए गए. पिटाई करने वालों में एक लड़का और एक लड़की शामिल थे. वीडियो में आरोपी बार-बार छात्र से कहते सुने गए 'चेहरे के सामने से हाथ हटा ले, नहीं तो और मार खाएगा.' इसके बाद छात्र पर गालियों और धमकियों की बरसात की गई. यही नहीं, पूरी घटना का वीडियो भी मौके पर बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हाल ही में पैर की सर्जरी के बाद छड़ी के सहारे कॉलेज आ-जा रहा था. छात्र को पहले बहाने से कार में बैठाया गया और फिर 45 मिनट तक धमकाने और गाली-गलौज करने के बाद जाह्नवी मिश्रा और आयुष यादव ने ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी. इस दौरान विवेक सिंह और मिलाय बनर्जी पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे और फिर उसे कैंपस में वायरल कर दिया. आरोपियों ने छात्र का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और धमकी दी कि 'आज से कॉलेज मत आना, नहीं तो अगली बार और बुरा होगा.'

चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. वही दूसरी ओर यूनिवर्सिटी कैंपस ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस संबंध में विश्विद्यालय जांच करेगा और दोषियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें: लड़की ने कार में मारे 26 थप्पड़... लखनऊ की यूनिवर्सिटी में लड़के के साथ ज्यादती का वीडियो वायरल