UP टी-20 प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग का खुलासा... 'Kashi Rudras' के मैनेजर अर्जुन चौहान के पास आया एक करोड़ का ऑफर!

आशीष श्रीवास्तव

04 Sep 2025 (अपडेटेड: 04 Sep 2025, 03:34 PM)

UP T-20 Premier League Match Fixing: यूपी टी-20 प्रीमियर लीग-2025 में मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को सोशल मीडिया के जरिए एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया.

Representative Image

Representative Image

Google CTA

UP T-20 Premier League Match Fixing: लखनऊ में यूपी टी-20 प्रीमियर लीग-2025 में मैच फिक्सिंग की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को सोशल मीडिया के जरिए एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया. आरोप है कि फिक्सर चाहता था कि टीम का एक खिलाड़ी उसकी बताई गई रणनीति के हिसाब से खेले. इस प्रस्ताव को अर्जुन चौहान ने तुरंत ठुकरा दिया और इसकी जानकारी बीसीसीआई को दी.

यह भी पढ़ें...

बीसीसीआई की पड़ताल में सामने आया कि संदिग्ध यूजर लगातार अर्जुन से बातचीत करने की कोशिश कर रहा था और उस पर दबाव बना रहा था. यह संपर्क 19 अगस्त की रात 11:12 बजे इंस्टाग्राम आईडी vipss_nakrani से हुआ. पहले प्रमोशन कराने की बात की गई, फिर कॉल करने का प्रयास हुआ और इसके बाद मैच फिक्स करने का सीधा प्रस्ताव रख दिया गया. यूजर ने कहा कि एक करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसमें से 50 लाख अर्जुन अपने पास रख सकते हैं. रकम अमेरिकी डॉलर में ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात भी कही गई.

इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के क्षेत्रीय सत्यनिष्ठा प्रबंधक हरदयाल सिंह चंपावत ने शिकायत दर्ज कराई है. वह एंटी करप्शन यूनिट, मध्य क्षेत्र जयपुर में पदस्थ हैं और फिलहाल लखनऊ में तैनात हैं. चंपावत ने बताया कि अर्जुन की सजगता से यह साजिश सामने आ सकी और बीसीसीआई ने इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. 

सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और विवेचना शुरू हो गई है. पुलिस टीम मैनेजर के बयान दर्ज करेगी और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी. फिलहाल संदिग्ध यूजर की पहचान और लोकेशन ट्रेस  करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं. करने की कोशिश की जा रही है.  पुलिस का दावा है कि इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में फर्जी IAS बनकर लग्जरी कार में पुलिस को रौब दिखा रहा था सौरभ त्रिपाठी, पकड़ा गया तो ये सब पता चला