ग्रेजुएट्स के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, बढ़िया सैलरी पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

PSSSB Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 6 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 10:36 AM • 15 Feb 2026

follow google news

PSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार पंजाब में सरकारी सेवा के तहत इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 06 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना भी जरूरी है. 

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु 37 साल तय की गई है. हालांकि, कुछ खास श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 42 साल तक की छूट दी जा सकती है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

सैलरी और अन्य लाभ

एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35400 रुपये सैलरी दी जाएगी. यह सैलरी सरकारी नियमों के अनुसार तय की गई है. इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए श्रेणीवार रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं,  नुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये तय किया गया है. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. 

मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. 

सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें. 

निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. 

आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 28636 पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई