UPTak Baithak Logo

लड़की ने कार में मारे 26 थप्पड़... लखनऊ की यूनिवर्सिटी में लड़के के साथ ज्यादती का वीडियो वायरल

लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में कार के अंदर छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है. जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस ने इस पर क्या कार्रवाई की है. पूरी खबर पढ़ें uptak.in पर.

ADVERTISEMENT

Lucknow university video
Lucknow university video
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी के कैंपस से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर एक लड़के की पिटाई की गई है. इसमें एक लड़की और एक लड़का पीड़ित को पीटते नजर आ रहे हैं. पीड़ित और आरोपी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट बताए जा रहे हैं. इसमें एक लॉ स्टूडेंट की उसके सहपाठियों ने लड़के की बेरहमी से पिटाई की है. इसमें दूसरे लड़के वीडियो बनाते देखे जा सकते हैं.