UP PET Exam special trains: पीईटी परीक्षा के लिए रेलवे का लखनऊ मंडल चला रहा 4 स्पेशल ट्रेनें, स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल देखिए

आशीष श्रीवास्तव

• 08:10 AM • 05 Sep 2025

UP PET परीक्षा 2025 के लिए रेलवे ने चलाई 4 स्पेशल ट्रेनें. लखनऊ और कानपुर से गोरखपुर-लखीमपुर रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें. जानें पूरा शेड्यूल, स्टॉपेज और रेलवे के अन्य इंतजाम.

UPTak

UP PET Exam, Special Trains

Google CTA

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें लगभग 25 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

क्या है PET परीक्षा?

UPSSSC PET एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है जो राज्य के विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए जरूरी है. इस वर्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई से 17 जून तक चली थी. परीक्षा दो पालियों में होगी: पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक. परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UPSSSC PET परीक्षा के लिए आगरा और मथुरा में 6 से 7 सितंबर के बीच चलाई जाएंगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें इसका पूरा शेड्यूल

लखनऊ मंडल की स्पेशल ट्रेनें: रूट और शेड्यूल

लखनऊ मंडल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इनमें से दो ट्रेनें लखनऊ जंक्शन-लखीमपुर रूट पर और दो ट्रेनें गोमतीनगर-गोरखपुर रूट पर चलेंगी.

लखनऊ जंक्शन-लखीमपुर रूट (2 ट्रेनें):

ट्रेन संख्या 05031: यह ट्रेन 6 और 7 सितंबर को सुबह 4:40 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी और ऐशबाग, डालीगंज, मोहिबुल्लापुर, सीतापुर व हरगांव होते हुए सुबह 7:30 बजे लखीमपुर पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 05032: वापसी में, यह ट्रेन शाम 5:50 बजे लखीमपुर से रवाना होगी और रात 8:55 बजे लखनऊ जंक्शन वापस आएगी.

गोमतीनगर-गोरखपुर रूट (2 ट्रेनें):

ट्रेन संख्या 05028: यह ट्रेन 6 और 7 सितंबर को शाम 7:45 बजे गोमतीनगर से चलेगी और बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए रात 1:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 05027: वापसी में, यह ट्रेन गोरखपुर से तड़के 3:25 बजे रवाना होगी और सुबह 9:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: यूपी में PET परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में नहीं होगी दिक्कत...इस ऐप से आसानी से हो जाएगा डाउनलोड

मथुरा जंक्शन और आगरा छावनी से भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल पांच विशेष रेलगाड़ियां और चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें मथुरा जंक्शन और आगरा छावनी से चलेंगी.

ट्रेन संख्या 01902: यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से कानपुर सेंट्रल के लिए 5 और 7 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे चलेगी.

ट्रेन संख्या 01904: यह भी मथुरा से कानपुर के लिए 6 और 7 सितंबर को शाम 7:45 बजे रवाना होगी.

ट्रेन संख्या 01908, 01910, और 01912: ये तीन ट्रेनें आगरा छावनी से अलग-अलग समय पर संचालित होंगी.

रेलवे ने किए अतिरिक्त इंतजाम

रेलवे ने स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई अन्य उपाय भी किए हैं.

अतिरिक्त काउंटर: चारबाग रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं ताकि टिकट खरीदने में समय न लगे.

मोबाइल टिकट सुविधा: 25 कर्मचारी मोबाइल फोन से अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे, जिससे परीक्षार्थियों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा.

सुरक्षा और मेडिकल टीम: यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों पर आरपीएसएफ जवानों की टुकड़ियां और मेडिकल टीमें मौजूद रहेंगी.

अतिरिक्त रैक: भीड़ नियंत्रण के लिए चारबाग स्टेशन पर दो अतिरिक्त ट्रेनों के रैक तैयार रखे गए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत चलाया जा सकेगा.

इन खास व्यवस्थाओं से उम्मीद है कि 25 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को उनकी यात्रा में काफी मदद मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा दे पाएंगे.