UP Weather Update: यूपी में कल होगी झमाझम बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव समेत कई जिलों में 2 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है.

UP Weather Update

यूपी तक

01 Feb 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 05:18 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कुदरत के तेवर कड़े होने वाले हैं. मौसम विभाग (IMD) ने 2 फरवरी के लिए राज्य के 21 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बुंदेलखंड से लेकर संगम नगरी प्रयागराज और औद्योगिक राजधानी कानपुर तक, कल आसमान से आफत बरसने की आशंका है. झोंकेदार हवाओं और आसमानी बिजली के इस दोहरे खतरे ने किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं किन जिलों में कल छाता लेकर निकलना और सतर्क रहना जरूरी है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है बारिश और बिजली को लेकर अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में कल बिगड़ेगा मौसम. झमाझम बारिश के साथ इन जिलों में गिर सकती है बिजली-

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में.

झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है-

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में. 

घना कोहरा की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है-

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजन बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में. 

    follow whatsapp