UP Weather Update: यूपी में 2 फरवरी से पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी हुई चेतावनी

UP Weather Update: 2 फरवरी को मेरठ, गाजियाबाद और गोरखपुर समेत 30 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी. प्रयागराज, कानपुर और आगरा में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट.

UP Weather Update

यूपी तक

• 05:25 PM • 01 Feb 2026

follow google news

UP Weather Update: पहाड़ों पर हो रही हलचल और मैदानी इलाकों में नमी के चलते उत्तर प्रदेश एक बार फिर सफेद चादर में लिपटने को तैयार है. मौसम विभाग ने कल यानी 2 फरवरी को प्रदेश के 30 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. तराई के इलाकों से लेकर दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद और मेरठ तक, सुबह के वक्त विजिबिलिटी काफी कम रहने वाली है. कोहरे के इस कहर से न केवल सड़क यातायात प्रभावित होगा, बल्कि ट्रेन और उड़ानों पर भी ब्रेक लग सकता है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है घने कोहरे की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजन बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में. 

इन जिलों में है बारिश का लेकर अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में कल बिगड़ेगा मौसम. झमाझम बारिश के साथ इन जिलों में गिर सकती है बिजली-

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में.

झोंकेदार हवा की संभावना इस क्षेत्र में अधिक 

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में. 

    follow whatsapp