लड़की ने कार में मारे 26 थप्पड़... लखनऊ की यूनिवर्सिटी में लड़के के साथ ज्यादती का वीडियो वायरल

अंकित मिश्रा

• 07:45 AM • 06 Sep 2025

लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में कार के अंदर छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है. जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस ने इस पर क्या कार्रवाई की है. पूरी खबर पढ़ें uptak.in पर.

Lucknow university video

Lucknow university video

Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी के कैंपस से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर एक लड़के की पिटाई की गई है. इसमें एक लड़की और एक लड़का पीड़ित को पीटते नजर आ रहे हैं. पीड़ित और आरोपी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट बताए जा रहे हैं. इसमें एक लॉ स्टूडेंट की उसके सहपाठियों ने लड़के की बेरहमी से पिटाई की है. इसमें दूसरे लड़के वीडियो बनाते देखे जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

यह घटना यूनिवर्सिटी की पार्किंग में हुई, जहां पीड़ित छात्र को कार में बैठाकर महज डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे गए. हमलावरों में एक लड़का और एक लड़की शामिल थे, जिन्होंने लगातार छात्र पर थप्पड़ों की बरसात की. पिटाई के दौरान आरोपियों को यह कहते सुना गया कि 'चेहरे के सामने से हाथ हटा ले, नहीं तो और मार खाएगा.' वीडियो में लड़के को मार रहा दूसरा लड़का काफी गालीगलौच भी कर रहा है.

पुलिस ने क्या बताया? 

लड़के के साथ हुई इस घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हो चुका है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

इस घटना ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और स्थानीय पुलिस के सामने कई सवाल खड़े किए हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए यह देखना बाकी है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस घटना पर क्या कदम उठाता है.