10वीं पास युवाओं के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 28636 पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 के तहत 28636 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ग्रामीण डाक सेवक (GDS), BPM और ABPM पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 फरवरी है.

यूपी तक

• 12:49 PM • 14 Feb 2026

follow google news

India Post GDS Recruitment 2026: अगर आप डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अहम खबर है. भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 के तहत 28636 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों के लिए की जा रही है. बता दें की इस भर्ती का नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 फरवरी लास्ट डेट है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और तय समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. लास्ट डेट बीतने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें...

पात्रता और आयु सीमा

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. साथ ही 10वीं में मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट में पास होना भी जरूरी है. 

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग को 5 साल , ओबीसी वर्ग को 10 साल तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी. 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया के तहत सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है, यानी उन्हें आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं. 

होमपेज पर दिए गए ‘Click Here to Register/Apply’ लिंक पर क्लिक करें. 

अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें. 

आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. 

अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 

आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों पर निकली भर्ती, हर महीने 69100 रुपये तक मिलेगी सैलरी