कानपुर-लखनऊ जाने वाले ध्यान दें! जाजमऊ गंगा पुल पर 3 दिन रहेगा डायवर्जन, रात 10 बजते ही बदल जाएगा रूट

कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते NHAI ने 26 से 28 जून तक रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है.

UP Tak

यूपी तक

• 03:39 PM • 26 Jun 2026

follow google news

Kanpur Diversion: जाजमऊ गंगा पुल पर मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अगर आप अगले तीन दिनों में कानपुर से लखनऊ या इस रूट पर कहीं यात्रा करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 

यह भी पढ़ें...

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, रूट डायवर्जन 26, 27 और 28 जून को लागू रहेगा. हालांकि, राहत की बात है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने डायवर्जन का समय रात और सुबह के वक्त रखा है, ताकि दिन के समय लोगों को ज्यादा परेशानी न हो. 

कब से कब तक लागू रहेगा डायवर्जन?

  • तारीख: 26, 27 और 28 जून.
  • समय: रोजाना रात 10:00 बजे से लेकर अगली सुबह 8:00 बजे तक.

हल्के वाहनों के लिए क्या है व्यवस्था?

अगर आप कार या किसी अन्य हल्के वाहन से सफर कर रहे हैं, तो आपके लिए एक छोटी राहत है. नोटिस में साफ किया गया है कि कानपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले हल्के वाहन सिंगल (एक-एक करके) निकल सकेंगे.

यात्रा पर निकलने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

प्रशासन और NHAI ने सुरक्षित और समयबद्ध मरम्मत कार्य के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है. अगर आप इस दौरान सफर कर रहे हैं, तो इन 3 बातों को नोट कर लें.