कानपुर में अगर शिवम नहीं ड्राइवर चला रहा था लैंबॉर्गिनी तो फिर ड्राइविंग सीट से बाउंसर जिसे निकाल रहे वो कौन?

Driver Theory in Lamborghini Case: कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में नया मोड़ आ गया है. आरोपी शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने दावा किया है कि हादसा ड्राइवर की वजह से हुआ. लेकिन वायरल वीडियो वकील के दावों की पोल खोल रहे हैं. वीडियो में बाउंसर्स खुद शिवम मिश्रा को ड्राइविंग सीट से बाहर निकालते दिख रहे हैं.

Video after Lamborghini Accident

सिमर चावला

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 12:24 PM)

follow google news

Driver Theory in Lamborghini Case: कानपुर में लैंबॉर्गिनी से लोगों को कुचलने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में अब एक नया मोड़ आ चुका है. आरोपी शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार के मुताबिक लैंबॉर्गिनी कार शिवम मिश्रा नहीं उसका ड्राइवर चला रहा था. लेकिन मौके से जो वारदात के वीडियो समाने आए हैं वो वकील के दावे को खारिज कर रहा है. इस वीडियो में बाउंसर्स गाड़ी के ड्राइविंग सीट से जिस शख्स को निकालते नजर आ रहे हैं वो शिवम मिश्रा ही है.पुलिस भी कह रही है कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था. वीडियों में किसी ड्राइवर की मौजूदगी भी नहीं नजर आ रही है. अब लोग इसे लेकर सवाल कर रहे हैं कि क्या शिवम मिश्रा को बचाने के लिए वकील जानबूझकर ड्राइवर को फ्रेम में डालने की कोशिश कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें...

शुरूआत से इस केस में दिख रही भारी लापरवाही

लैंबॉर्गिनी एक्सिडेंट के मामले की शुरूआत में FIR की कॉपी में आरोप शिवम मिश्रा का नाम गायब था. हालांकि बवाल बढ़ने के बाद शिवम मिश्रा का नाम दर्ज कर लिया गया. इस बीच पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठने शुरू हो गए. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें पुलिस शिवम मिश्रा के घर का दरवाजा खटखटाती रही. लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा तक नहीं खोला. फिर सवाल उठने शुरू हो गए कि क्या पुलिस इस मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रही है. इसके बाद थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर भी किया गया. ऐसे में जब ये मामला कोर्ट तक पहुंचा तो शिवम मिश्रा के वकील ने सामने आकर अलग ही कहानी सुना दी. शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि गाड़ी शिवम मिश्रा नहीं उनका ड्राइवर चला रहा था. हालांकि घटना के दौरान का जो वीडियो सामने आया है वो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. 

कानपुर पुलिस कमिश्नर के साथ बातचीत

क्या है पूरा मामला? 

कानपुर के करोड़पति तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा  शिवम रविवार दोपहर करीब 3.15 बजे रेव-3 मॉल के पास से गुजर रहा था. तभी शिवम मिश्रा की करोड़ों की लैंबॉर्गिनी बेकाबू होकर काल बन गई. कार ने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी. फिर एक रॉयल इनफील्ड बाइक को रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तौफीक अहमद करीब 10 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे. उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई को गंभीर फ्रैक्चर हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं. फिलहाल ये मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. अब इसमें देखना दिलचस्प होगा कि आगे इसमें क्या होता है.