मथुरा में मनीष, उनकी पत्नी और 3 बच्चे सुबह सोकर उठे ही नहीं, इस दलित परिवार के साथ क्या हुआ?

मदन गोपाल

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 12:11 PM)

Mathura Family Suicide: यूपी के मथुरा में एक परिवार अपने घर पर मृत मिला है. परिवार में पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चे मरे हुए मिले हैं. इस घटना से हड़कंप मच गया है.

mathura house five bodies found, five dead bodies in house mathura, mathura mysterious deaths, milk glasses found at scene, police investigation mathura, shocking incident up, family death mystery

mathura house five bodies found

Google CTA

Mathura 5 Family Members Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पूरा का पूरा परिवार अपने घर पर मरा हुआ मिला है. परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो चुकी है. फिलहाल इस घटना से हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में दहशत फैल गई है.

यह भी पढ़ें...

मथुरा में कहां का है मामला?

ये पूरा मामला मथुरा के थाना महावन इलाके के खपरपुर गांव से सामने आया है. यहां दलित समाज से आने वाले मनीष अपने परिवार के साथ रहते थे. वह किसानी करते थे. आज सुबह काफी देर तक घर से कोई बाहर नहीं निकला. जब काफी देर हो गई तो आस-पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ. किसी तरह से उन्होंने घर के अंदर झांका और वह सकते में आ गए. इसके बाद घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई.

कौन-कौन मरा हुआ मिला?

मृतकों में 35 साल के मनीष, उनकी पत्नी सीमा और 3 मासूम बच्चे हैं. बच्चों की उम्र 2.5 साल, 4 साल और 5 साल है. इनमें से एक बेटी भी है. 

क्या हुआ इनके साथ?

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना स्थल पर दूध मिला है. बताया जा रहा है कि दूध में जहर मिला हुआ है. इसी को परिवार के सभी लोगों ने पिया है. माना जा रहा है कि ये पीकर परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी जान दी है. मगर अभी पुलिस जांच कर रही है. हर एंगल से जांच की जा रही है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर में गृह क्लेश की बातें भी सामने आ रही हैं. आर्थिक तंगी को लेकर भी चर्चाएं हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है. मौके पर बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. शवों को कब्जे में लेकर, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.