'मैं ठाकुर हूं. मेरे साथ ये @#$ मत करना...', कानपुर के HDFC बैंक में भिड़ने वाली कर्मचारी के बारे में क्या पता चला?

रंजय सिंह

09 Feb 2026 (अपडेटेड: 09 Feb 2026, 04:15 PM)

Kanpur Viral News: यूपी के कानपुर स्थित HDFC बैंक से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला बैंक कर्मी खूब भड़कते हुए नजर आ रही है. जमकर विवाद होता नजर आ रहा है.

Kanpur, Kanpur news, Kanpur viral video, Kanpur viral news, up news, kanpur hdfc bank video, up news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर बैंक वीडियो, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Kanpur News: कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक में काम करने वाली महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है. वीडियो में महिला कर्मचारी बैंक के ही अंदर एक महिला कस्टमर से भिड़ रही है. इस दौरान वह गुस्से में जो कहती है, वह अब खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: 'मेरा जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ, आसिफ ने रितेश मौर्य बन मेरे संग गलत काम किया'... लखनऊ की लड़की की खौफनाक दास्तां

बहसबाजी के दौरान महिला कर्मचारी भड़कते हुए कहती है, ’मैं ठाकुर हूं.’ इसके बाद कर्मचारी मेज पर रखे काजग भी फेक कर मारने की कोशिश करती है. इस दौरान बैंक के अन्य कर्मचारी उसे संभालने की काफी कोशिश करते हैं. बताया जा रहा है कि बैंक में महिला कर्मचारी और महिला कस्टमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

वीडियो में क्या-क्या दिख रहा?

वीडियो से साफ पता चल रहा है कि किसी बात को लेकर महिला कर्मचारी और महिला कस्टमर के बीच विवाद हो रहा है. आस-पास बैंक का अन्य स्टाफ भी खड़ा है. माहौल गरमाया हुआ है. इस दौरान महिला कर्मचारी अचानक भड़क जाती है और वह अपना आपा खो देती है. इस दौरान वह महिला कस्टमर से कहती है कि मैं ठाकुर हूं. मेरे साथ ये …. मत करना. 

इस दौरान साथी कर्मचारी महिला कर्मचारी को शांत करने की कोशिश करते हैं. फिलहाल ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. घटना को लेकर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है. बैंक की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है.