रेप का वीडियो बना कानपुर के आमिर जैदी ने 16 साल की लड़की जिंदगी नर्क बनाई! इसके पॉलिटिकल पोस्टर भी वायरल

Kanpur News: कानपुर में आमिर जैदी नाम के शख्स पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने काफी समय से उसकी जिंदगी नर्क बना रखी है.

रंजय सिंह

• 11:36 AM • 05 Feb 2026

follow google news

Kanpur News: कानपुर के आमिर जैदी पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि कई सालों से वो नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा है. उसने उसे अपने जाल में फंसाकर कई बार रेप किया है. यहां तक की अब जब किशोरी का रिश्ता तय हुआ तो उसके होने वाले पति को भी धमकाया है और उसे जान से मारने की धमकी दी है. बता दें कि अब कानपुर पुलिस ने इस पूरे मामले में बड़ा एक्शन लिया है. आपको ये भी बता दें कि आरोपी के पोस्टर बैनर भी सामने आए हैं, जिसमें वह खुद को सपा नेता बता रहा है. वह खुद को सपा यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बता रहा है. 

पिता की मौत के बाद किशोरी को अपने जाल में फंसाया

ये पूरा मामला कानपुर के घाटमपुर से सामने आया है. यहां 16 साल की लड़की के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पिता की मौत के बाद वह परेशान थी. इस दौरान क्षेत्र का रहने वाला आमिर जैदी उसके करीब आया और उसने अपने प्रेम जाल में उसे फंसा लिया.

आरोप के मुताबिक, उसने उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और उसका रेप करता रहा. पीड़िता का ये भी आरोप है कि जब-जब उसने आरोपी के शिकंजे से भागने की कोशिश की, तब-तब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और उसपर धर्म बदलने का प्रेशर भी बनाने लगा.

हिंदू से नहीं होने देंगे शादी

पीड़िता का आरोप है कि जब उसका रिश्ता तय हुआ तो उसके होने वाले पति को भी आरोपी ने धमकाया. कहा कि अगर उससे शादी की तो जान से मार डालेंगे. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उसकी शादी हिंदू से नहीं होने देगा. उससे ये भी कहा गया कि अगर उसने धर्म नहीं बदला तो वह उसे बुरी तरह से बदनाम कर देगा.

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी आमिर जैदी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने जेल भेजने से पहले आमिर जैदी को घाटमपुर बाजार में सड़क पर पैदल चलवाया है. इस मामले को लेकर (एसीपी) कृष्ण कुमार यादव ने बताया, पास्को समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया गया है. अमीर जैदी और उसके 3 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अमीर जैदी को जेल भी भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Gold Silver price: सोना और चांदी की कीमतों में फिर आया क्रैश, यहां जानिए इन दोनों का नया रेट