UP Weather Update: यूपी में 5 फरवरी से पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी हुई चेतावनी

यूपी तक

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 06:33 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बारिश का दौर थमने के बाद अब बर्फीली पछुआ हवाओं ने दस्तक दी है जिससे अगले 3 दिनों में रात के पारे में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. बारिश की वजह से जो ठंड कुछ दिनों से महसूस की जा रही थी वो सिलसिला अब थम चुका है. सुबह की शुरूआत हल्के धुंध के साथ हो रही है.हालांकि कुछ घंटों में ही मौसम बिल्कुल सामान्य हो जा रहा है. लेकिन अभी भी ऐसी संभावना बनी हुई है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और बारिश के चलते आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारि किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को यूपी के 6 जिलों में घने कोहरे के छाए रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के लिए अगले 7 दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव न होने की संभावना जताई है. विशेष तौर पर न्यूनतम तापमान में. आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो तीन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है. वहीं 6 जिलों में घने कोहरे के भी छाए रहने की संभावना बनी हुई है. बता दें कि इन 6 जिलों में कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के इलाके शामिल हैं.


मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, आज यानी बुधवार से उत्तर प्रदेश में हवाओं की दिशा बदलकर पछुआ हवाओं का दौर शुरू हो चुका है. इस बदलाव के कारण अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि दिन के समय धूप खिली रहेगी और दिन का पारा बढ़ेगा.लेकिन 6, 7 और 8 फरवरी को चलने वाली 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली बर्फीली पछुआ हवाएं दिन की गर्मी के असर को कम कर देंगी. धूप निकलने के बावजूद प्रदेश में ठिठुरन और ठंड का अहसास लगातार बरकरार रहेगा.

ये भी पढ़ें: सोनभद्र पुलिस ने सुरेंद्र, गोलू, जुनैद और अनुराग को पकड़ा तो सामने आया AI न्यूड फोटो कांड, इनके कारनामे आपको हिला देंगे