24 IPS इधर से उधर ट्रांसफर हो गए, जानिए नोएडा की नई ADSP बनाई गईं अनुकृति शर्मा कौन हैं?

UP News: यूपी सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें एक नाम आईपीएस अनुकृति शर्मा का भी है. इन्हें नोएडा में तैनाती मिली है. जानिए ये कौन हैं?

UP News

यूपी तक

• 09:09 AM • 05 Feb 2026

follow google news

Who is IPS Anukriti Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बड़ा पुलिस फेरबदल किया है. सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इस लिस्ट में यूपी के कई चर्चित और तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों के भी नाम हैं. इसी बीच यूपी सरकार ने आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा को भी नोएडा में तैनाती दे दी है. अनुकृति शर्मा को नोएडा का ADSP बनाया गया है.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि आईपीएस अनुकृति शर्मा यूपी की चर्चित अधिकारी रही हैं. अब योगी सरकार ने उन्हें नोएडा में तैनाती दी है. आइये आपको बताते हैं कि आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा कौन हैं?

अनुकृति शर्मा कौन हैं?

आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा साल 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वह राजस्थान के श्याम नगर की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम दीन दयाल शर्मा है. वह योजना आयोग में अधिकारी रहे हैं.  बता दें कि उन्होंने इंजीनियरिंग की है. एम,टेक के बाद वह पीएचडी के लिए अमेरिका चली गईं थी. 

इसके बाद उन्होंने पूर्व परिचित वैभव मिश्रा से शादी कर ली.  मगर वह फिर अमेरिका लौट गईं. वहां उन्होंने कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों  के लिए काम किया. वह नासा में भी नौकरी कर चुकी हैं. मगर फिर वह भारत लौट आईं और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. साल 2020 में उन्हें सफलता मिली और वह आईपीएस अधिकारी बन गईं.

UP Tak को बताई थी अपनी जर्नी

यूपी तक से बात करते हुए IPS अनुकृति शर्मा ने बताया था, साल 2014 में वह और उनके पति भारत लौट आए. यहां वाराणसी में अनुकृति की ससुराल है.  दोनों ने यहीं रहकर UPSC की तैयारी शुरू कर दी. अनुकृति ने बताया कि UPSC की अपनी तैयारी उन्होंने बिना किसी कोचिंग के जरिए की और साल 2014 में उन्हें इसका फल भी मिला. इस साल अनुकृति ने UPSC प्री का एग्जाम क्लियर किया, लेकिन आगे उन्हें सफलता नहीं मिली. फिर 2015 और 2016 में दिए गए अटेम्प्ट में अनुकृति को कामयाबी हाथ नहीं लगी. अब तक उनके 3 अटेम्प्ट बीत चुके थे. फिर आया साल 2017. यह वो साल था जब अनुकृति का चयन IRS के लिए हो गया. 355वीं रैंक लाकर अनुकृति शर्मा IRS बन गईं.

उन्होंने आगे बताया था, सर्विस जॉइन कर उन्होंने लीव के लिए अप्लाई किया और फिर से UPSC की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन साल 2018 के अपने पांचवें अटेम्प्ट में उनका UPSC प्री भी नहीं निकला. फिर 2019 में अनुकृति ने अपना आखिरी अटेम्प्ट दिया, जिसका नतीजा साल 2020 में आया. इस साल अनुकृति को वो कामयाबी हाथ लगी, जिसके लिए उन्होंने अथक संघर्ष किया. 138वीं रैंक लाकर अनुकृति IPS बन गईं. यह नतीजा तब आया जब अनुकृति ने IRS की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद उन्होंने आईपीएस की ट्रेनिंग की.

    follow whatsapp