उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे की वजह फूड पॉइजनिंग है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, परिवार ने आखिरी बार चाय और मैगी खाई थी.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी हालात में मौत होने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई. मृतकों में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ अर्थी उठने की आशंका से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
चाय और मैगी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
प्राथमिक जांच और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर यह सामने आया है कि परिवार ने रात में आखिरी बार चाय और मैगी का सेवन किया था. इसके बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. प्रथम दृष्टया इसे गंभीर फूड पॉइजनिंग या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का मामला माना जा रहा है. हालांकि मौत के पीछे असल वजह क्या थी, इसका खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
पुलिस की कार्रवाई और जांच-पड़ताल
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उन्होंने जो चाय और मैगी बनाई थी, उसमें क्या कोई जहरीली चीज गिर गई थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य साजिश है. फॉरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड में नया अपडेट, अतीक अहमद के करीबी अरमान बिहारी को मिला सरकारी वकील
ADVERTISEMENT











