खालिद के बाद कानपुर की दीपिका ने की थी शोएब उर्फ सौरभ दुबे से लव मैरिज, अब इस हाल में मिली उसकी बॉडी फिर ये पता चला

रंजय सिंह

03 Feb 2026 (अपडेटेड: 03 Feb 2026, 02:48 PM)

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दीपिका नाम की युवती का शव मिला है. इसने 3 महीने पहले ही शोएब से लव मैरिज की थी.

Kanpur News, Kanpur Crime News, Kanpur Crime, Kanpur police, Kanpur viral news, up news, up crime, up crime news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Kanpur News: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के राम गंगा एनक्लेव की रहने वाली दीपिका ने पहले खालिद नाम के युवक से लव मैरिज कर निकाह किया. मगर निकाह के बाद खालिद गायब हो गया. इसके बाद उसकी जिंदगी में शोएब आ गया. 3 महीने पहले ही दीपिका ने शोएब से लव मैरिज की थी. अब दीपिका का शव उसके घर से मिला है और मौके से शोएब फरार हो गया है. आरोप है कि शोएब ने ही दीपिका की हत्या की है. बताया जा रहा है कि जब मौके पर पुलिस पहुंची, तभी शोएब मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया. 

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: मुंबई की प्रिया शेट्टी पड़ी हुई थी पूरी न्यूड... गोरखपुर के विजय और उसकी पत्नी संध्या की हैवानियत कंपा देगी

शोएब के बारे में ये बात जानकर हो जाएंगे हैरान

सामने ये भी आया है कि शोएब का असली नाम सौरभ दुबे था. उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. ऐसे में वह कई सालों से एक मुस्लिम ड्राइवर के परिवार के साथ रह रहा था. यहां उसने अपना नाम सौरभ दुबे से शोएब रख लिया था. फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि उनसे मुस्लिम धर्म अपनाया है या नहीं? मगर अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

दीपिका की हत्या आरोपी शोएब ने क्यों की? इसको लेकर परिवार तक को कुछ पता नहीं है. पिछले 3 महीने से दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे. अब दीपिका की मां ने शोएब के खिलाफ ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

कैसे मिली थी लाश?

सोमवार को शोएब ने अचानक हल्ला मचाना शुरू कर दिया. उसने पड़ोसियों को बताया कि घर का गेट अंदर से बंद था. जब गेट खोला गया तो अंदर पत्नी की लाश पड़ी थी. उसे नहीं पता कि उसके साथ ऐसा कैसे हो गया?

बता दें कि मौके पर डीसीपी पश्चिम और एडीसीपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. तभी शोएब मौके से फरार हो गया था. अब पुलिस शोएब की तलाश कर रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (डीसीपी एसएम कासिम आबिदी) ने बताया, पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला के गले पर निशान हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.