मंत्री से भिड़ने वाले BJP MLA बृजभूषण राजपूत ने इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ तक को ये कह डाला

नाहिद अंसारी

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 06:48 PM)

UP Politics: BJP MLA बृजभूषण राजपूत ने पिछले दिनों अपनी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घेर लिया था. इस बार उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Brijbhushan Rajput, BJP MLA Brijbhushan Rajput, Swatantra Dev Singh, Mahoba News, UP News, Yogi Adityanath, Yogi Adityanath news, up politics, up news

UP News

Google CTA

UP Politics: इस समय उत्तर प्रदेश की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत खासा चर्चाओं में हैं. जब से बृजभूषण राजपूत ने अपनी ही सरकार के कद्दावर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोका है, उसके बाद से इनकी चर्चा हर तरफ है. इसी बीच भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का एक और बयान सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल इस बार विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुन आप भी एक बार के लिए चौंक जाएंगे. एमएलए बृजभूषण राजपूत ने इस बार निशाने पर लखनऊ तक को ले लिया है और दावा कर दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी घेर लिया जाएगा.

2 फरवरी का वीडियो वायरल

विधायक बृजभूषण राजपूत अपने समर्थकों से बात कर रहे थे. अब इसका वीडियो वायरल है. ये वीडियो 2 फरवरी का है. इस वीडियो में विधायक बृजभूषण राजपूत कह रहे हैं, आपका ये भाई अपने क्षेत्र के लिए लड़ने के लिए तैयार है. ये तो मंत्री ही थे. अगर आप सभी का आशीर्वाद रहा तो मुख्यमंत्री को भी रोक लेंगे.

वीडियो में देखिए पूरी बात

स्वतंत्र देव सिंह को रोक लिया था

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार के दिन चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच विवाद हुआ था. भाजपा विधायक ने करीब 100 ग्राम प्रधानों के साथ जल शक्ति मंत्री का रास्ता रोक लिया था. विधायक बृजभूषण राजपूत अपनी विधानसभा में घरों तक पानी न पहुंचने, सड़कों की बदहाली और 'जल जीवन मिशन' के तहत खोदी गई सड़कों के मुद्दे को लेकर मंत्री से मिलने जा रहे थे. 

विधायक का आरोप था कि गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है और सड़कों की स्थिति बेहद खराब है. इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक के समर्थकों और मंत्री के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हो गई थी. मौके पर काफी बवाल हुआ. इसके बाद डीएम ऑफिस में मंत्री, विधायक और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई थी और मंत्री ने सारी समस्याओं को सुना था.