संसद के बाहर ही सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए शशि थरूर तभी अखिलेश यादव ने ये करके जीत लिया दिल

यूपी तक

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 01:06 PM)

Shashi Tharoor slipped : संसद की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए उतर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर का पैर अचानक फिसल गया और वे अपना संतुलन खो बैठे.तभी पास खड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने थरूर को मजबूती से थाम लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Shashi Tharoor slipped

Shashi Tharoor slipped

Google CTA

Shashi Tharoor slipped: राजनीति में भले ही राजनीतिक पार्टियां अपनी अलग-अलग राय रखते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी पक्ष-विपक्ष के सभी नेताएओं के व्यक्तिगत रिश्ते इन सबसे अलग दिखते हैं. अक्सर ये नेता एक दूसरे से बात करते हुए या फिर हंसते हुए मिलते-जुलते नजर आते हैं. इस बीच संसद के सत्र के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों पर अचानक अपना संतुलन खो बैठते हैं. लेकिन तभी पास खड़े सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें संभालते हुए नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें...

कैसे हुआ हादसा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों पर खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे. फोन पर बातचीत में मशगूल थरूर ने जैसे ही बात करते-करते सीढ़ियों से नीचे उतरने की कोशिश की उनका पैर अचानक फिसल गया.फिसलने के कारण थरूर का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए. तभी वहां मौजूद अन्य सांसदों और सुरक्षाकर्मियों के बीच से अखिलेश यादव ने उन्हें संभालने में मदद की. 

बता दें कि इस घटना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उस वक्त शशि थरूर के ठीक बगल में ही खड़े थे. जैसे ही उन्होंने थरूर को लड़खड़ाते देखा उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें मजबूती से थाम लिया. अखिलेश की इस फुर्ती की वजह से थरूर जमीन पर गिरने से बच गए. इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य सांसदों ने भी थरूर का हालचाल जाना. राहत की बात यह रही कि इस घटना में शशि थरूर को कोई चोट नहीं आई है. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है. लेकिन एक-दूसरे का सम्मान और मुश्किल समय में साथ खड़े होना ही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है.

ये भी पढ़ें: 3 सगी बहनों निशिका, प्राची, पाखी को 9वीं मंजिल में कूदने से ठीक पहले बॉलकनी में देखने वाले चश्मदीद अरुण कुमार ने क्या बताया?