बजट पर अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन, सोने और चांदी वाली बात उठाकर बड़े इशारे कर दिए

यूपी तक

01 Feb 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 02:18 PM)

Akhilesh Yadav Reaction On Budget: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस बजट को अदृश्य लोगों और केवल 5% रईसों को लाभ पहुँचाने वाला करार दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि बजट से किसान, गरीब और गांव गायब हैं. जबकि बुलेट ट्रेन की लागत दोगुनी होकर 2 लाख करोड़ पहुंच गई है.

Akhilesh Yadav News

Akhilesh Yadav News

Google CTA

Akhilesh Yadav Reaction On Budget: 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया कर दिया है. बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का भी रिएक्शन सामने आया है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह बजट आम जनता, किसानों और गरीबों के लिए नहीं बल्कि सरकार के खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है. अखिलेश यादव ने कहा कि असली बजट वही होता है जो पेश होने के बाद गरीबों के चेहरों पर खुशी लाए. बजट का मकसद सिर्फ चुनिंदा लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना नहीं बल्कि आम जनता की खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें...

अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला बजट

अखिलेश यादव ने बजट को लेकर कहा कि 'बीजेपी से किसी सुधार की उम्मीद मत करिए. यह बजट पहले से तय था कि किसे लाभ पहुंचाना है. यह उन अदृश्य लोगों के लिए है जो पर्दे के पीछे से सरकार चलाते हैं. यह देश की 95% आबादी का नहीं केवल 5% रईसों का बजट है. इस दौरान अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि जब निर्मला सीतारमण भाषण पढ़ रही थीं तब पीएम मेज थपथपा रहे थे. उन्हें नहीं पता कि सोना-चांदी कितना महंगा हो गया और सेंसेक्स क्रैश हो गया है. गरीब आज दवाइयों और इलाज के लिए परेशान है.'

बुलेट ट्रेन को लेकर अखिलेश ने बोला हमला  

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो बुलेट ट्रेन 1 लाख करोड़ में बननी थी उसकी लागत अब 2 लाख करोड़ पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश को इस बजट में एक भी नया एक्सप्रेसवे नहीं मिला. कंपनियां हजारों करोड़ का मुनाफा कमा रही हैं. लेकिन जनता को महंगी बिजली मिल रही है. आप किसके लिए बजट बना रहे हैं?' उन्होंने मुझसे इस बजट को नंबर देने के लिए मत कहिए. अगर नंबर लेना है तो किसी किसान के पास जाइए वह बताएगा कि उसकी जेब में क्या आया.'

ये भी पढ़ें: जिस ज्योति संग 9 सालों तक किया शादी का इंतजार, उसने ही शादी बाद जितेंद्र यादव संग कर दिया कांड, तड़पाकर मार दिया