यूपी में पंचायत चुनाव समय पर होंगे या नहीं? सामने आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

राजेश सिंघल

01 Feb 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 09:42 AM)

Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के टलने की अटकलों पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विराम लगा दिया है. राजभर के अनुसार चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे जिसके लिए जिलों में मतपत्र पहुंचा दिए गए हैं.

Panchayat Chunav Update

Panchayat Chunav Update

Google CTA

Panchayat Chunav Update: पंचायत चुनाव इन दिनों चर्चा में है. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों से लेकर आम जनता के बीच काफी दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि बीते कुछ समय से इसे लेकर अटकलें थी कि पंचायत चुनाव टल सकते हैं. इसके पीछे की दो वजहें बताई जा रही थी. पहली वजह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर और दूसरी UGC के नए नियम को लेकर चल रहा विवाद. हालांकि इन सबके बीच कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. ओपी राजभर का कहना है कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे. 

यह भी पढ़ें...

अप्रैल और मई के बीच होगा चुनाव?

यूपी के हाथरस में कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हुए ओपी राजभर ने बताया कि चुनाव आयोग और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए आवश्यक मतपत्र (Ballot Papers) जिलों में पहुंचा दिए गए हैं. वोटर लिस्ट के प्रकाशन की प्रक्रिया जारी है. मार्च 2026 में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा.इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि अप्रैल और मई के महीनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

2027 में होगी जनगणना

चुनाव टलने की एक वजह जनगणना को भी माना जा रहा था जिस पर मंत्री ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य 2027 में होना तय हुआ है. ऐसे में इसका वर्तमान पंचायत चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

UGC विवाद पर ओपी राजभर ने क्या कहा

देश भर में चर्चा का विषय बने यूजीसी के नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने ने कहा कि 'यह कोई बहुत बड़ा मामला नहीं है और इससे किसी का कोई नुकसान नहीं होने वाला है. यह कानून संविधान के दायरे में रहकर समानता लाने के उद्देश्य से लाया गया है.' उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वह सबको मानना पड़ेगा'