शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अब नहीं मिलेगी राम नगरी अयोध्या में एंट्री? ये चेतावनी किसने दे डाली

रजत सिंह

03 Feb 2026 (अपडेटेड: 03 Feb 2026, 07:33 PM)

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी ने अपना शिविर वाराणसी में जमा लिया है. वह प्रयागराज से वाराणसी आ गए हैं. इसी बीच अयोध्या से उनके लिए चेतावनी जारी कर दी गई है.

Shankaracharya Swami Avimuktheswaranand, Shankaracharya Swami Avimuktheswaranand news, Swami Avimuktheswaranand, up news, ayodhya, cm yogi, up politics

UP News

Google CTA

UP News: आज यूपी तक के खास शो पर्वांचल की बात में हम बात करेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी की. प्रयागराज माघ मेले में हुए विवाद के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान किए प्रयागराज से चले गए. मगर उन्होंने अपना डेरा वाराणसी में जमा लिया. अब उनका शिविर वाराणसी में लगा हुआ है. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से भी उनकी ठनी हुई है. इसी बीच अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर चेतावनी जारी हो गई है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अयोध्या से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर चेतावनी जारी हुई है. उनसे साफ कह दिया गया है कि वह अगर अयोध्या में आना चाहते हैं तो उन्हें यहां एंट्री नहीं दी जाएगी. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को ऐसी चेतावनी किसने दे डाली?

किसने दी चेतावनी?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को ये चेतावनी अयोध्या के जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने दी है. उन्होंने साफ कह दिया है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश नहीं मिलेगा. उन्होंने साफ कहा कि जब तक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी नहीं मांग लेते, तब तक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यहां यानी अयोध्या में एंट्री नहीं मिलेगी. इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की निंदा भी की. 

नीचे दिए वीडियो में देखिए परमहंसाचार्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर क्या-क्या कहा?