लैंबॉर्गिनी मैं चल रहा था, शिवम बेहोश हो मेरे ऊपर गिरे..!. अरबपति कारोबारी के ड्राइवर मोहन ने सब अपने माथे लिया, ये सब कहा

कानपुर के बहुचर्चित लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. इस पूरी घटना में सस्पेंस इस बात को लेकर था कि करोड़ों की गाड़ी आखिर चला कौन रहा था. इन सबके बीच खुद ड्राइवर मोहन ने सामने आकर ये बात कबूल कर ली है कि घटना वाले दिन गाड़ी वो ही चला रहा था.

Driver Mohan

रंजय सिंह

• 12:57 PM • 11 Feb 2026

follow google news

कानपुर में रविवार को लैंबॉर्गिनी से 6 लोगों को रौंदने वाला मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले को लेकर हर दिन एक नई जानकारी सामने आ रही है. अभी तक कि सबसे बड़ी गुत्थी ये थी कि आखिर घटना वाले दिन गाड़ी कौन चला रहा था. शिवम मिश्रा के करोड़पति पिता केके मिश्रा और उनके वकील का कहना था कि गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था. हालांकि घटना वाले दिन के जो वीडियो सामने आए थे उसमें साफ देखा गया था कि बाउंसर्स शिवम मिश्रा को कार की फ्रंट सीट से खींचकर निकाल रहे थे. इन सभी चर्चाओं और दावों के बीच अब ड्राइवर मोहन खुद सामने आ गया है. इस मामले को लेकर यूपी Tak से बात करते हुए कहा मोहन ने कहा कि 'घटना वाले दिन लैंबॉर्गिनी मैं ही चला रहा था और शिवम मिश्रा बगल वाली सीट पर बैठे थे.' वहीं जब मोहन से पूछा गया कि  लैंबॉर्गिनी से बाउंसर्स शिवम को खींचते दिखे थे तब तुम कहा थे. इसपर मोहन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

यह भी पढ़ें...

यहां देखें पूरा वीडियो

मोहन ने सब कुछ साफ साफ कह दिया

यूपी Tak से बातचीत में ड्राइवर मोहन ने उस दिन की पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह दिल्ली से गाड़ी ठीक करने के लिए कानपुर आया था. मोहन ने कहा कि 'मैं गाड़ी का टेस्ट ले रहा था. बगल वाली सीट पर शिवम मिश्रा बैठे थे. इस दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह अचेत होकर सीधे मेरे ऊपर गिर गए. मैं समझ ही नहीं पाया कि क्या हुआ. उनका शरीर मुझ पर गिरने से मेरा संतुलन बिगड़ा और तभी सामने से टक्कर हो गई जिससे गाड़ी डिसबैलेंस हो गई.'

वायरल वीडियो को लेकर मोहन ने ये सब कहा

जब मोहन से पूछा गया कि वीडियो में तो शिवम मिश्रा को बाउंसर ड्राइविंग सीट से निकालते दिखे तब आप कहां थे? इसपर मोहन ने कहा कि हादसा होने के बाद वह नीचे की तरफ से निकल गया था. 


केके मिश्रा और वकील ने भी किया थी ड्राइवर मोहन का जिक्र

मोहन का यह बयान सीधे तौर पर शिवम मिश्रा के पिता के.के. मिश्रा और उनके वकील के दावों से मिलता जुलता है. कोर्ट में भी वकील ने यही दलील दी थी कि शिवम गाड़ी नहीं चला रहे थे. अब मोहन के सामने आने के बाद बचाव पक्ष को मजबूती मिली है.लेकिन पुलिस के लिए यह अभी भी जांच का विषय है.