'ड्राइवर मोहन चला रहा था लैंबॉर्गिनी'... कानपुर में 6 को कुचलने वाले केस में अब अरबपति केके मिश्रा बेटे शिवम को बचाने उतरे!

रंजय सिंह

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 02:06 PM)

Tobacco Businessman KK Mishra Exclusive: तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने बेटे शिवम का बचाव करते हुए दावा किया है कि दुर्घटना के वक्त गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था ना कि शिवम. पिता के अनुसार, शिवम को अचानक चक्कर आने के कारण बाउंसरों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है.

Tobacco Businessman KK Mishra Exclusive

Tobacco Businessman KK Mishra Exclusive

Google CTA

Tobacco Businessman KK Mishra Exclusive: कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. रविवार को दोपहर 3 बजे शिवम मिश्रा की लैंबॉर्गिनी कार ने 6 लोगों को रौंद दिया था. इस मामले में भारी बवाल के बाद शिवम मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी. हालांकि अब बेटे को फंसता देख खुद तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा सामने आ गए हैं. केके मिश्रा ने बताया है कि लैंबॉर्गिनी कार से हादसे के दौरान गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था. हालांकि जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि बाउंसर्स शिवम मिश्रा को कार से खींचते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

ड्राइवर मोहन चला रहा था लैंबॉर्गिनी

मीडिया से बातचीत के दौरान शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने बताया कि लैंबॉर्गिनी कार में कुछ वक्त से प्रॉब्लम आ रही थी जिसे ठीक करने के लिए कुछ लोग आए थे. इसके अगले दिन गाड़ी के ट्रायल के लिए शिवम ड्राइवर के साथ घर से निकला था. इस दौरान गाड़ी ड्राइवर ही चला था जिसका नाम मोहन है. केके मिश्रा का कहना है कि गाड़ी में ऐसा लग रहा है कि कुछ प्रॉब्लम रह गई थी जो पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी. इस दौरान शिवम मिश्रा को चक्कर आने लगा जिसकी वजह से ड्राइवर का ध्यान जरा सा भटका और कार टेम्पो से टकरा गई. इस दौरन कुछ लोगों को चोट भी आई. केके मिश्रा के मुताबिक एक्सिडेंट के दौरान शिवम की हालत इतनी गंभीर थी कि बाउंसरों को कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालना पड़ा. बेहोशी की हालत में शिवम को तुरंत इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया जहां अभी उसका इलाज जारी है.

केके मिश्रा ने आगे कहा कि 'मैं दोहरी मुसीबत में था. एक तरफ पुलिस का दबाव था. दूसरी तरफ बेटे की जान खतरे में थी और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.' केके मिश्रा ने साफ किया कि वे कानून से भाग नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'हमने कोई अपराध नहीं किया है. कानून जो भी तय करेगा हम उसके साथ हैं. जब भी पुलिस या अदालत बुलाएगी हम उपस्थित होंगे.'

यहां देखें पूरा वीडियो

एक्सिडेंट में घायल तौफीक अब कहने लगा ये बात

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा शिवम के वकील धर्मेंद्र सिंह ने किया है. वकील के मुताबिक हादसे में घायल हुए तौफीक अहमद ने अदालत में लिखित बयान दिया है कि उसने कोई FIR दर्ज नहीं कराई है. तौफीक का कहना है कि पुलिस की एप्लीकेशन पर उसके कोई सिग्नेचर नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की 3 बहनों वाले केस में अब लिफ्ट में पत्नियों के साथ ये क्या करता दिखा पिता चेतन! सोसाइटी अध्यक्ष का बड़ा दावा