मेरे घर बेटी है तुम्हारे यहां जवान बहनें, गंदे गाने मत बजाओ... चाचा की ये सलाह भतीजे को लगी बुरी, कर दिया उसने मर्डर

Kanpur News: कानपुर के महाराजपुर इलाके के किशनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज आवाज में अश्लील गाने बंद करने की सलाह देने पर भतीजे शुभम ने अपने चाचा कालीचरण की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

UP Tak

रंजय सिंह

• 04:16 PM • 04 Jun 2026

follow google news

Kanpur News: कानपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज एक गाने को बंद करने की सलाह देना एक चाचा को इतना भारी पड़ा कि उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. रिश्तों के कत्ल की यह खौफनाक वारदात कानपुर के महाराजपुर इलाके के किशनपुर गांव की है.

यह भी पढ़ें...

किशनपुर गांव के रहने वाले कालीचरण बुधवार रात को घर के सामने बने मंदिर में सो रहे थे. पास ही उनका भतीजा शुभम अपने मोबाइल पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहा था. सन्नाटे में शोर और गानों की फूहड़ता की वजह से चाचा ने शुभम को टोकते हुए गाना बंद करने के लिए कहा.

विवाद की वजह

कालीचरण ने अपने भतीजे से बस इतना कहा था, 'ऐसे गंदे गाने मत बजाओ. मेरे घर में बेटी है और तुम्हारे घर में भी जवान बहनें हैं, यह सब अच्छा नहीं लगता.'

इतनी सी बात पर शुभम आगबबूला हो गया और अपने चाचा से बहस करने लगा. हैरानी की बात यह रही कि शुभम के परिवार वालों ने उसे समझाने के बजाय उसका साथ दिया और कालीचरण से ही उलझ गए. कहने लगे कि मेरा बेटा गाना बजा रहा है तो तुमको क्या दिक्कत है? 

सरेआम चाचा की गर्दन पर किया वार

बहस इतनी बढ़ गई कि शुभम घर के अंदर से पड़वा (धारदार हथियार) निकाल लाया और सरेआम अपने चाचा की गर्दन पर वार कर दिया. कालीचरण की बेटी निशा और परिवार के अन्य सदस्य वहीं मौजूद थे, जो इस अचानक हुए हमले से सन्न रह गए. परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रात करीब 11:20 बजे डायल 112 पर पुलिस से संपर्क किया गया था. सूचना मिली कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक व्यक्ति कालीचरण के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है.

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल कालीचरण को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

हिरासत में चार लोग

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर परिवार के ही 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है.

मृतक की बेटी का बयान

मृतक की बेटी निशा ने रोते हुए बताया कि चाचा का लड़का गंदे गाना बज रहा था. उसके पिता ने सिर्फ रिश्तों की मर्यादा और घर की बहु-बेटियों का सम्मान रखने की बात कही थी. लेकिन उस मामूली सलाह के बदले शुभम ने बेरहमी से पिता की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: CM सुभेंदु PA मर्डर केस में बड़ा अपडेट... CBI को कई दिनों से थी मोनू सिंह की तलाश, उसने अब किया सरेंडर