कानपुर में सिपाही अनुज ने अपनी पत्नी को सांप से कटवाया, वो मरी नहीं और अब पति का ही ये काला इतिहास सामने आया

रंजय सिंह

• 10:00 AM • 25 Mar 2025

Kanpur News: कानपुर में तैनात सिपाही के खिलाफ उसकी पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसे जबरन सांप से कटवाया है. ये पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस भी चौंक गई है. जानिए पूरा मामला.

Kanpur News, Kanpur Crime News, Kanpur Police, Kanpur News, Kanpur Viral News, UP news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर पुलिस, कानपुर क्राइम, यूपी न्यूज

Kanpur News

Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिसकर्मी की हरकत जान हर कोई दंग रह गया है. पुलिसकर्मी अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था. ऐसे में उसने पत्नी को सांप से कटवा दिया. इसके बाद जब सांप ने पत्नी को काट दिया तो पुलिसकर्मी पति ने पत्नी का मुंह दबा दिया. उसे लगा कि पत्नी मर गई और वह उसे छोड़ कर आ गया. 

यह भी पढ़ें...

मगर पत्नी मरी नहीं थी और वह जिंदा थी. पत्नी किसी तरह अपने मां-पिता के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. परिजनों ने उसका इलाज करवाया. अब पत्नी ने आरोपी पुलिसकर्मी पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पत्नी का ये भी कहना है कि उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती की थी. जब उसने पुलिस के पास जाने की बात कही थी तो उसने उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी. 

पत्नी को ही सांप के कटवा दिया

पीड़िता ने अपने पति अनुज पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि गांव के ही अनुज पाल ने उसके साथ जबरदस्ती की और फिर शादी कर ली. शादी के बाद पति की पुलिस में नौकरी लग गई. इसके बाद से वह मारपीट करने लगा. वह कहने लगा कि वह उसे घर पर नहीं रख पाएगा और वह यहां से चली जाए.

फिर सांप से कटवा दिया

पीड़िता का कहना है कि 19 फरवरी को पति ने घर पर 2 सपेरे बुलाए. उसे कुछ पता नहीं था. तभी पति और सपेरों ने मुझे पकड़ लिया और सांप से कटवा दिया. इस दौरान उसका मुंह दबाए रखा गया. पीड़िता का कहना है कि पति को लगा कि सांप के जहर से मैं मर जाऊंगी. मैं बेहोश हो गई और पति मुझे नीचे पड़ा छोड़ कमरे में चला गया. 

पीड़िता के मुताबिक, जैसे ही उसे हल्का होश आया, वह फौरन घर से भाग गई और अपने मायके चली गई. यहां उसने अपने पिता-मां और परिजनों को पूरी बात बताई. पीड़िता का ये भी कहना है कि वह शुरू में पुलिस के पास गई. मगर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में अब पीड़िता अपने परिजनों के साथ डीसीपी डीएन चौधरी से मिली और उसने अपने पति सिपाही अनुज की शिकायत की.

पुलिस ने लिया एक्शन

बता दें कि डीसीपी ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया है. डीसीपी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे मामले पर एडीसीपी महेश कुमार ने बताया, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है.