बैंक वाली 'ठाकुर गर्ल' आस्था सिंह ने ऋतु त्रिपाठी पर लिया एक्शन और बताया 6 जनवरी को हुआ क्या था!

Kanpur HDFC Bank viral video case: रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने ऋतु त्रिपाठी और उनके पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत. जानें क्या है पूरा विवाद.

Aastha Singh vs Ritu Tripathi Kanpur

रंजय सिंह

• 07:27 PM • 12 Feb 2026

follow google news

कानपुर के HDFC बैंक में महिला अधिकारी आस्था सिंह द्वारा खुद को 'ठाकुर' बताते हुए गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला थाने की दहलीज तक पहुंच गया है. बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने अब दूसरे पक्ष यानी पूर्व कैशियर ऋतु त्रिपाठी और उनके पति ऋषु मिश्रा के खिलाफ पनकी थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला? 

यह विवाद 6 जनवरी का है जब ऋतु त्रिपाठी अपने पति के साथ इस्तीफा देने बैंक पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था सिंह आवेश में आकर गाली-गलौज करती और खुद को ठाकुर बताती नजर आ रही हैं. अब आस्था सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि ऋतु के पति ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें धमकी देते हुए कहा कि "मैं तुम्हारी गर्मी निकाल दूंगा, तुम्हारी जात क्या है?" आस्था सिंह का कहना है कि इसी बात पर उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने गर्व से खुद को ठाकुर बताते हुए जवाब दिया.

दोनों पक्षों के हैं अपने-अपने दावे 

आस्था सिंह ने यूपी Tak से बातचीत में कहा कि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई, जिसके बाद उनके मुंह से गाली निकल गई. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह इस मामले में मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराएंगी.

वहीं, दूसरी तरफ ऋतु त्रिपाठी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. ऋतु का कहना है कि न तो उन्होंने जाति पूछी और न ही उनके पति ने गर्मी निकालने जैसा कोई बयान दिया. ऋतु ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले ही सीएम पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज करा दी है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी को शक है, तो बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच की जा सकती है. 

पुलिस जांच पर टिकी नजरें 

फिलहाल, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला शुरू कर दिया है. आस्था सिंह ने पनकी थाने में डराने, धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाया है. अब पुलिस इस हाई-प्रोफाइल बैंक विवाद की जांच कर रही है कि आखिर बदतमीजी की शुरुआत किसने की और वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है. 

ये भी पढ़ें: बैंक वाली आस्था सिंह का मैं ठाकुर हूं की बात का जवाब देते ही ऋतु मिश्रा के पति संकट में फंसे! ये मामला तो गलत टर्न ले गया