भाई अबान की मौत की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोया अली अहमद, जेल में बड़े भाई ने ऐसे बिताई पूरी रात

यूपी तक

• 01:24 PM • 07 Aug 2026

Ali Ahmed Jail News: झांसी जेल में बंद अली अहमद अपने छोटे भाई अबान से मिलने का इंतजार कर रहा था, लेकिन मुलाकात से पहले ही सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई. भाई की मौत की खबर सुनकर अली अहमद सदमे में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है.

Google CTA

Ali Ahmed Jail News: माफिया अतीक अहमद का दूसरा बड़ा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है. 6 अगस्त को वह अपने सबसे छोटे और लाडले भाई आबान से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. लेकिन छोटा भाई बड़ा भाई से मिलता उससे पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. यह खबर सुनते ही बड़े भाई अली अहमद के होश उड़ गए और वह जेल में फूट-फूटकर रोने लगा.

यह भी देखें...

भाई की मौत से सदमे में अली अहमद

झांसी के पूंछ इलाके में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के कारण आबान की मौत हो गई. जब यह खबर झांसी जेल में बंद अली तक पहुंची, तो वह सदमे में आ गया. उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे. वह चीख-चीखकर और तड़प-तड़पकर रोने लगा. भाई के जाने के गम में उसने पूरे दिन कुछ नहीं खाया और उसकी पूरी रात सिसकियां लेते और करवटें बदलते हुए रोता रहा.

हर 15 दिन में मिलने आता था आबान

बाल सुधार गृह से छूटने के बाद अबान अक्सर अपने बड़े भाई से मिलने आता था. वह हर 15 दिन में प्रयागराज से झांसी जेल पहुंचता था. बताया जाता है कि इस बार अबान अपने भाई का अकेलापन दूर करने के लिए दो इंग्लिश नॉवेल भी लेकर जा रहा था. पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार के डैशबोर्ड से ये किताबें, गुटखा, सिगरेट और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

पेरोल के लिए हाईकोर्ट में अपील

हादसे के बाद आबान और उसके साथी सोनू का पोस्टमार्टम कर उनके शव प्रयागराज भेज दिए गए हैं. कसारी-मसारी कब्रिस्तान में आबान की कब्र अतीक, अशरफ और असद की कब्र के पास ही खोदी गई है. आज जुम्मे की नमाज के बाद उसे सुपुर्दे खाक किया जाएगा. अतीक के चौथे बेटे एजम ने हाईकोर्ट में अपील की है कि जेल में बंद दोनों भाइयों (उमर और अली) को मिट्टी देने के लिए पेरोल पर बाहर आने की इजाजत दी जाए. अब इस पर कोर्ट के फैसले का इंतजार है.