गोरखपुर में भाभी के चक्कर में मारा गया देवर, शुभम मिश्रा हत्याकांड का सच आया सामने

यूपी तक

• 02:13 PM • 21 Sep 2026

Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर के बांसगांव में 19 वर्षीय बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए शुभम के चचेरे भाई संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया है.

Google CTA

Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में 19 साल के बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की दर्दनाक हत्या ने सबको सन्न कर दिया है. 17 सितंबर की सुबह जब शुभम अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था, तब अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के चचेरे भाई संतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी देखें...

सोते हुए छात्र पर जानलेवा हमला

17 सितंबर की रात बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र शुभम खाना खाकर रोज की तरह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था. सुबह करीब 5 बजे उसके चचेरे भाई संतोष मिश्रा ने सोते हुए शुभम के सिर पर धारदार हथियार से चार बार जोरदार वार किया. खून से लथपथ शुभम को परिवार और गांव वाले तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

अवैध संबंध का शक बना जानलेवा

पुलिस की जांच में पता है कि शुभम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके चचेरे भाई संतोष मिश्रा ने की है. पुलिस के मुताबिक, संतोष को शक था कि उसकी पत्नी और शुभम के बीच अवैध संबंध हैं, क्योंकि दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करते थे. इसी शक और गुस्से में आकर संतोष ने अपने ही भाई को मारने की खौफनाक साजिश रची. 

पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं था. मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कुल आठ टीमें लगाई गई थीं. पुलिस ने जांच के दौरान गांव और आसपास के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (सीडीआर) की गहराई से जांच की. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी उसके पास से बरामद कर लिया गया है.