TTE को फंसाने के लिए लड़की ने अचानक फाड़े अपने कपड़े, बिना टिकट AC कोच में कर रही थी सफर

यूपी तक

• 12:16 PM • 21 Sep 2026

Girl Travelling Without Ticket: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही एक लड़की का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दानापुर से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन में यह लड़की बिना टिकट सफर कर रही थी.

Google CTA

Girl Travelling Without Ticket: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही एक लड़की का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दानापुर से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन में यह लड़की बिना टिकट सफर कर रही थी. जब चेकिंग स्टाफ ने उससे टिकट मांगा, तो उसने न सिर्फ बहस की, बल्कि टीटीई को झूठे केस में फंसाने के लिए एक खतरनाक चाल भी चली. उसने सबके सामने अपने ही कपड़े फाड़ लिए और टीटीई पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी. 

यह भी देखें...

टिकट मांगने पर किया हंगामा

यह पूरी घटना 17 सितंबर की है. दानापुर से सिकंदराबाद जाने वाली एक ट्रेन के सेकंड एसी कोच में चेकिंग स्टाफ टिकट चेक कर रहा था. तभी यह लड़की बिना टिकट के पकड़ी गई. जब टीटीई ने उसे टिकट दिखाने या जुर्माना भरने के लिए कहा, तो उसने साफ मना कर दिया और बहस करने लगी. इसके बाद वह सेकंड एसी कोच से उठकर थर्ड एसी में जाकर बैठ गई, जहां उसके साथ एक छोटी बच्ची भी थी. जब टीटीई वहां भी टिकट मांगने पहुंचा, तो लड़की ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि उसका भाई खुद एक बड़ा टीटीई है.

टीटीई को झूठे केस में फंसाने की धमकी

थर्ड एसी कोच में भी जब टीटीई ने उससे जुर्माना भरने को कहा, तो लड़की ने पुलिस का नंबर ढूंढने का नाटक किया. उसने टीटीई को झूठे केस में फंसाने और ट्रेन से नीचे धक्का देने की धमकियां देनी शुरू कर दीं. जब बात नहीं बनी, तो लड़की ने टीटीई पर दबाव बनाने और उसे फंसाने की नीयत से सबके सामने खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि टीटीई उसके साथ बदतमीजी कर रहा है. 

वीडियो सामने आने पर खुली पोल

दोपहर करीब 4 बजे जब ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची, तो आरपीएफ की महिला पुलिस टीम वहां पहले से तैनात थी. पुलिस ने लड़की को ट्रेन से नीचे उतारा, जहां उसने फिर से अपनी झूठी कहानी सुनाते हुए बहस शुरू कर दी. इसी बीच, वीडियो बनाने वाले यात्री ने अपना मोबाइल निकालकर आरपीएफ अधिकारियों को वह वीडियो दिखा दिया. अपना ही वीडियो देखते ही लड़की का चेहरा उतर गया और उसकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई. पकड़े जाने पर वह वीडियो बनाने वालों पर चिल्लाने लगी, लेकिन बाद में उसने अपनी गलती मान ली. रेलवे ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाकर टिकट बनाया है.