समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव का 92 वर्ष की आयु में आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. विश्राम सिंह यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी दोस्त थे. दोनों की दोस्ती बचपन से थी और साथ में पढ़ाई की थी. विश्राम सिंह यादव ने पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई वर्षों तक समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया. वे एक शिक्षाविद भी थे और राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे. उनका निधन समाजवादी परिवार और इटावा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है.
ADVERTISEMENT
विश्राम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. जसवंत नगर में आयोजित अंतिम संस्कार में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अर्थी को कंधा भी दिया.
उनकी और मुलायम सिंह यादव की दोस्ती केवल राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत भी थीय दोनों ने साइकिल से चुनाव प्रचार किया और देश की राजनीति में समाजवादी विचारधारा को मजबूत कियाय इस सफर में विश्राम सिंह यादव का योगदान अतुलनीय थाय
उनका जीवन समाजवादी पार्टी की नींव मजबूत करने, शोषित वर्गों के उत्थान और समाजवादी राजनीति की सेवा से भरा रहाय वे पार्टी के लिए एक स्थिर स्तंभ की तरह थे जिन्होंने अपने अनुभव और समर्पण से पार्टी को आगे बढ़ाया.
ADVERTISEMENT










