बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस से झड़प, हुआ जोरदार हंगामा

यूपी तक

• 12:26 PM • 17 Sep 2026

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में भारी हंगामा हुआ. आजाद द्वारा विनोद साहनी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग की गई है.

Google CTA

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हुआ. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने अंदर जाने से रोका. इसी कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की हुई और पुलिस ने लाठी चार्ज करके उन्हें खदेड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. 

यह भी देखें...

गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के बाद आजाद समाज पार्टी लगातार विरोध कर रही है. रविवार को भी चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रोका गया था जहां हंगामा हुआ था. आजाद ने आरोप लगाया है कि उनके काफिले पर पथराव और जूते फेंके गए थे. बाराबंकी पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने और दबाव के कारण कार्रवाई से बचने का आरोप है. चंद्रशेखर ने चेतावनी दी है कि अगर मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह वापस आएंगे.

वहीं, इस बीच कार्रवाई न होने पर आजाद समाज पार्टी ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है. बता दें कि चंद्रशेखर आजाद ने विनोद सहनी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की है. मालूम हो कि करणी सेना के संदीप सिंह और अभिनव सिंह पर चंद्रशेखर आजाद को धमकी देने के आरोप लगे हैं. कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं.