अयोध्या की बीकापुर सीट से आजाद समाज पार्टी ने प्रत्याशी का किया ऐलान, समर्थकों ने कह दी बड़ी बात

यूपी तक

• 11:35 AM • 21 Sep 2026

Azad Samaj Party: अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी ने देवेश कुमार पिंटू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सोहावल में आयोजित जनसभा के दौरान उनके नाम का ऐलान किया.

Google CTA

Azad Samaj Party: आजाद समाज पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज करते हुए अयोध्या जिले की बीकापुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने देवेश कुमार पिंटू को अपना उम्मीदवार बनाया है. सोहावल में आयोजित एक बड़ कार्यक्रम के मंच से उनके नाम का ऐलान किया गया है.

यह भी देखें...

चंद्रशेखर आजाद ने जताया भरोसा

सोहावल में आयोजित इस कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सोहावल तृतीय से जिला पंचायत प्रत्याशी ने बताया कि इस ऐतिहासिक जनसभा के लिए वे लोग पिछले तीन दिनों से लगातार मेहनत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देवेश कुमार पिंटू पर जो अटूट भरोसा जताया है, उसे जनता का भी पूरा आशीर्वाद मिल रहा है. 

बुनियादी सुविधाओं के लिए मांगा वोट

कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने देवेश कुमार पिंटू को एक संघर्षशील और जमीनी नेता बताया. लोगों का कहना है कि पिंटू काफी लंबे समय से भीम आर्मी के साथ जुड़कर जनता के लिए काम कर रहे हैं. समर्थकों ने आम जनता से उन्हें वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर लोगों को अच्छे विद्यालय, बेहतर चिकित्सा और शानदार स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए, तो पिंटू आजाद के हाथों को मजबूत करना होगा.