Workers Protest in Noida: नोएडा सेक्टर 57 और 56 में कंपनी बंद हैं. यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है और जोरदार लाठीचार्ज कर रही है जिससे वर्कर्स परेशान हैं. कल हुए प्रोटेस्ट के बाद सरकार ने सैलरी में 2500 से 3000 रुपये तक बढ़ोतरी का आदेश दिया है. लेकिन कंपनियों में अभी तक इसका कोई नोटिस या अपडेट नहीं मिला है. वर्कर्स को बिना सूचना के कंपनी बंद मिली है और रास्ते बंद कर दिए गए हैं. वेतन वृद्धि की मांग अब भी बनी हुई है और कर्मचारी अपने हक के लिए लड़ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
वर्कर्स का कहना है कि वे महीनों से कम वेतन पर काम कर रहे हैं और महंगाई के चलते उनका गुजारा मुश्किल हो गया है. किराया, घरेलू खर्च बढ़े हैं लेकिन वेतन नहीं बढ़ा. कंपनियों ने कर्मचारियों के पीएफ और बोनस नहीं दिए हैं. कई कर्मचारियों को डर है कि उनकी नौकरी जा सकती है.
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही है. लेकिन कर्मचारियों का गुस्सा भी बढ़ रहा है क्योंकि कंपनियॉं न तो वेतन बढ़ाने का सटीक नोटिस दे रही हैं और न ही ऑफिस खुलने दे रही हैं. वर्कर्स को डिटेन किया जा रहा है और उनसे पूछताछ भी नहीं हो रही है.
सरकार ने जो वेतन वृद्धि का आदेश जारी किया था उसकी जानकारी कर्मचारियों तक सही तरीके से पहुंचाने की जरूरत है. कर्मचारियों की मांग है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें तत्काल वेतन वृद्धि की जानकारी दे और उनका आर्थिक हित सुरक्षित करे। बिना सूचना के कंपनियों का बंद रहना कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है.
ADVERTISEMENT









