लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हुआ हमला, दबंगों ने बेलचा से किया अटैक...

Lucknow News: लखनऊ के जानकीपुरम में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली विभाग की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया. जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार और उनकी टीम पर लोहे के बेलचे से हमला किया गया और आरोप है कि एक कर्मचारी को कुत्ते से भी कटवाया गया.

यूपी तक

29 May 2026 (अपडेटेड: 29 May 2026, 04:26 PM)

follow google news

Lucknow News: लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली विभाग की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार और उनकी टीम जब मौके पर पहुंचकर जांच कर रही थी, तभी आरोपी भड़क गए और लोहे के बेलचे से हमला कर दिया. इस दौरान टीम के साथ मारपीट की गई और आरोप है कि अशोक कुमार के सिर पर बेलचे से वार किया गया, साथ ही एक कर्मचारी को कुत्ते से भी कटवाया गया. हमलावरों ने सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया. 

यह भी पढ़ें...

घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि टीम बिजली चोरी की जांच के लिए गई थी, लेकिन वहां उन्हें हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा. अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला केवल मारपीट तक सीमित नहीं था बल्कि पूरी तरह जानलेवा था. इस घटना ने राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

जानकीपुरम पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और गुंडागर्दी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस टीम वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. साथ ही प्रशासन ने पीड़ित बिजली टीम को सुरक्षा का आश्वासन दिया है. यह घटना एक बार फिर इस बात पर सोचने को मजबूर करती है कि सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान भी कितने बड़े खतरे का सामना कर रहे हैं और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता कितनी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में जलवा क्लब के बाहर ऐसा क्या हुआ कि BJP नेता शिवम सिंह की चली गई जान? पूरा मामला हिला देगा...