नोएडा में प्रदर्शनकारी मजदूरों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई. अतुल प्रधान, पंकज मलिक और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय जैसे कद्दावर नेताओं की मौजूदगी में पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई.
ADVERTISEMENT
डीएनडी पर धरने पर बैठे विधायक
जब पुलिस ने डेलिगेशन को आगे बढ़ने से रोका, तो अतुल प्रधान और अन्य विधायक सड़क पर ही नीचे बैठकर विरोध जताने लगे. सपा नेताओं का कहना है कि वे मजदूरों का हाल जानने आए हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें मिलने नहीं दे रहा है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है. डेलिगेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भी पुलिस की इस 'मनमानी' पर सवाल उठाए हैं.
मजदूरों से मिलने की जिद पर अड़े सपा नेता
पुलिस प्रशासन ने प्रस्ताव दिया कि वे मजदूर प्रतिनिधियों को पुलिस लाइंस ले आएंगे, जहां डेलिगेशन उनसे बात कर सकता है. हालांकि, सपा नेता इस बात पर अड़े हैं कि वे खुद मौके पर जाकर सभी मजदूरों से मिलेंगे. विधायकों का कहना है कि मजदूरों का शोषण हो रहा है और उनके अधिकारों की लड़ाई वे मजबूती से लड़ेंगे.
ADVERTISEMENT









