नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के बीच 300 से अधिक लोगों की हो गई गिरफ्तारी, महिलाएं भी हैं शामिल

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 396 लोगों को गिरफ्तार किया. प्रदर्शन में आगजनी और ट्रैफिक जाम हुआ. पुलिस की कार्रवाई जारी है.

यूपी तक

• 02:46 PM • 14 Apr 2026

follow google news

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन में उग्रता बढ़ी है.सैलरी बढ़ाने और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर शुरू हुआ विरोध कई दिनों तक चलता रहा और धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया. सेक्टर 60 और 62 में प्रदर्शन के कारण इलाके में भारी जाम लग गया था और आगजनी की घटनाएं भी हुईं. इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पहचान कर गिरफ्तारियां शुरू कर दीं हैं. अबतक 396 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है जिनमें अधिकांश पुरुष और कुछ महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने साफ कहा है कि ये कार्रवाई जारी रहेगी और हिंसक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए ये पुलिस एक्शन अहम माना जा रहा है. हालांकि अब सवाल ये है कि क्या ये कदम भविष्य में ऐसे प्रदर्शन रोक पाएंगे या नहीं. नोएडा की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, पर निगरानी जारी है.इस मामले में आम जनता की राय भी महत्वपूर्ण है.