Hamirpur Bridge Accident: हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भारी आंधी के चलते पुल का एक स्लैब अचानक गिर गया. इस दुर्घटना में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर सुरक्षित बचा लिए गए. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. पूरे इलाके में इस हादसे को लेकर हड़कंप मच गया और निर्माण कार्यों में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने के आदेश भी जारी किए गए हैं. प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा इस पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि लापरवाही के कारणों का पता लगाया जा सके.
जांच के दौरान ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने साफ किया है कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फिलहाल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.
यह भी पढ़ें: UP में शुरू हुआ ऐसा पोर्टल कि अब घर बैठे होगा हर शिकायत का समाधान! जानें कैसे काम करेगा जन सुनवाई पोर्टल
ADVERTISEMENT









