CUET-UG परीक्षा में तकनीकी फेलियर से मचा हड़कंप, कई केंद्रों पर देरी से शुरू होगा एग्जाम

CUET Exam Delay: तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन की वजह से देशभर के कई केंद्रों पर सीईटी परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिससे छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा.

यूपी तक

• 03:28 PM • 30 May 2026

follow google news

CUET Exam Delay: सीयूईटी परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. देशभर के कई शहरों में परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिससे छात्र लंबे समय तक परीक्षा केंद्रों पर इंतजार करते रहे. भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते इंतजार ने छात्रों की मुश्किलें और बढ़ा दीं. कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें करीब दो घंटे तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करना पड़ा. बाद में परीक्षा का समय आगे बढ़ाया गया ताकि छात्रों को पूरा निर्धारित समय मिल सके. इस बीच सरकार और परीक्षा एजेंसी की ओर से सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा साफ नजर आया. 

यह भी पढ़ें...

तकनीकी दिक्कतें केवल लखनऊ, कानपुर और नोएडा तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि देश के कई परीक्षा केंद्र इस समस्या से प्रभावित हुए. सर्वर डाउन होने और प्रश्नपत्र डाउनलोड न हो पाने जैसी परेशानियों के कारण परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और अभ्यर्थियों में तनाव बढ़ गया. कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा प्रणाली और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए. छात्रों और उनके अभिभावकों ने बेहतर इंतजामों की मांग करते हुए कहा कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में ऐसी लापरवाही भविष्य के साथ खिलवाड़ के समान है.

यह मामला केवल सीईटी परीक्षा तक सीमित नहीं माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भी नीट, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोप सामने आते रहे हैं. विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस विषय को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. परीक्षा एजेंसी ने तकनीकी गड़बड़ी के लिए खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया है. साथ ही छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट देखते रहें. प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि आगे की परीक्षाओं में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि छात्रों के भविष्य पर किसी तरह का नकारात्मक असर न पड़े .

यह भी पढ़ें: Lekhpal Paper Leak: प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों के बीच सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, फिर ये सब कहा